Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोई आदमी भला किसी महिला के ऊपर क्यों मूतेगा?

Satyendra PS-

लोग जब किसी के बहुत पीछे पड़ जाते हैं तो उसके ऊपर मुझे पता नहीँ क्यों रहम आने लगती है। ऐसा लगता है कि आम जंता के साथ भी ऐसा ही होता है। मुत्तू मिश्रा के ऊपर भी अचानक मुझे रहम पैदा हुई। अभी पापा की कृपा से टीवी देखी तो चैनल वाले बेचारे के पीछे पड़े थे।

शंकर मिश्रा

मुझे फीलिंग आई कि भाई विमान में कोई क्यों इधर उधर मूत सकता है? ज्यादा उम्मीद है कि मिश्रा अच्छा पियाक न हो। गरीब आदमी होगा। विमान में फ्री की दारू मिली तो किराए की भरपाई के लिए ज्यादा लगा ली होगी। या यह भी सम्भव है कि वह दारूबाज हो ही नहीं, इसलिए फ्री मिलने पर इतनी पी ली हो कि मूतने जाने के लिए कुर्सी से खड़े होते ही पैंट में मूत दिया हो और महिला चिल्लाने लगी हो कि जान बूझकर मेरे ऊपर मूत दिया!

जब से मिश्रा के ऊपर मुझे रहम आई है तबसे यही सोच रहा हूँ कि कोई आदमी भला किसी महिला के ऊपर क्यों मूतेगा? यहाँ तो आदमी कटी उंगली पर नहीं मूत पाता,पेशाब सटक जाती है!

वैसे अभी पढा कि मिश्रवा बड़े पद पर था। इतना पैसे वाला तो होगा ही कि दारू घर पर भी पी सकता था। इतना पी ले कि कुर्सी पर बैठे बैठे मूत मारे, यह अक्षम्य है। सहयात्री को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन