Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘भारत24’ में शशिकेश रंजन का हुआ प्रमोशन, करेंगे डिजिटल टीम को लीड

‘भारत24’ (Bharat 24) में सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे शशिकेश रंजन को यहां अब प्रमोट कर एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्हें यहां डिजिटल का हेड बनाया गया है। उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को संभालने के अतिरिक्त अब, वेबसाइट्स और ऐप्लीकेशंस की भी पूरी जिम्मेदारी दे दी गई है।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में एबीपी नेटवर्क (ABP Network) से विदाई लेकर   शशिकेश ‘भारत24’ बतौर सोशल मीडिया एडिटर जुड़े थे। वहीं एबीपी न्यूज में पहले कंसल्टेंट सोशल मीडिया एडिटर थे और उसके बाद उन्हें सभी हिंदी स्टेट्स का हेड (सोशल मीडिया मैनेजर) बनाया गया था। 

शशि एबीपी से पहले ‘जी हिन्दुस्तान’ के सोशल मीडिया हेड के तौर पर कार्य कर रहे थे। शशि को पत्रकारिता क्षेत्र में 19 सालों से ज्यादा का अनुभव है। शशिकेश मूलरूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने बेसिक शिक्षा वहीं से पूरी की। फिर पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए हैदराबाद की तरफ रुख किया। हालांकि उन्होनें पत्रकारिता में मास्टर बिहार के मशहूर नालंदा यूनिवर्सिटी से की।

शशि ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के ‘आज’ अखबार से की थी। फिर टीवी मीडिया जगत में ‘इंडिया’ज मोस्ट वांटेड’ प्रोगाम के फिक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया। फिर IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) और ETV में प्रोग्रामिंग का लोहा मनवाया। ‘स्टार न्यूज’ (एबीपी न्यूज) और ‘जी न्यूज’ समेत कई बड़े संस्थानों में भी काम किया।

शशिकेश ‘जी बिहार-झारखंड’ की लॉन्चिंग टीम के अहम हिस्सा थे। सोशल मीडिया में मोदी के प्रोमो ‘मोदी मैजिक’ से शशिकेश को एक नई उंचाई मिली।

शशि को फिल्मी जगत में भी काफी रुचि है। उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में लिखीं और गानों का डायरेक्शन किया, जिसमें सबसे फेमस रहा ‘मिट्टी वाले दिये जलाना अबकी बार दिवाली में’। जी मीडिया के ‘जी पुरवइया’ में उन्होंने कई शो का डायरेक्शन किया और इलेक्शन शो ‘बिहार गुस्से में है’ को भी होस्ट किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन