Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिकनी वाली फोटो छापकर नैतिकता का पाठ पढ़ाते अखबार

16 जुलाई 2016 के दैनिक भास्कर अखबार में एक विज्ञापन अर्द्ध नग्न लड़कियों का लेडीज अंडरगारमेंट कम्पनी की तरफ से देखा। थोड़ा दु:ख हुआ, नज़र अंदाज़ कर गये, लेकिन मन शांत नहीं रहा। अब तक जापानी तेल, लिंग वर्धक कैप्सूल और सीना उभारने वाले बॉडी टोनर के विज्ञापन दैनिक भास्कर जैसे बड़े और सम्पन्न समाचार पत्र में अखरते थे। लेकिन आज का अर्धनग्न विज्ञापन देखकर मन में ख्याल आया कि दैनिक भास्कर के मालिक रमेशचन्द्र अग्रवाल साहब को उनके अबोध पोता-पोती-नाती इस विज्ञापन को देखकर लाल या ब्ल्यू कलर की चड्ढी लाने का कहेंगे तो आपके मन को कैसा लगेगा।

चिंता इस बात की भी है कि अधिक से अधिक विज्ञापन लाने के लिए कहीं दैनिक भास्कर की व्यावसायिक टीम अगला विज्ञापन हेयर रिमूवर क्रीम बेचने वाली कम्पनी का बालों पर क्रीम लगाकर उसका नंगा विज्ञापन न छाप देवें। अब तो मेरा यह यकीन और भी मजबूत हो गया है कि मिशन से कमीशन बन चुकी पत्रकारिता इस देश को गर्त में धकेल कर ही छोड़ेगीl विडंबना देखिये, महिलाओं की बिकनी वाली फोटो छापकर ये अखबार पब्लिक को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैंl

जीवन में सफलताएं बहुत मुश्किल से मिलती है, लेकिन सफलता की ऊँचाईयों पर बने रहने के लिए कुछ सीमाएं भी तय करनी होती है। हम भारतीय एवं सरकारी स्कूलों से निकले रूढ़ीवादी विचारधारा के लोगों के बीच जीवन यापन करते हैं। अब तक भारतीय परिवारों में बाप-बेटी, भाई-बहिन अंडरगारमेंट्स में स्वीमिंग पूल में एक साथ स्नान करना नहीं सीखे हैं। हम दैनिक भास्कर के मालिकों पर लक्ष्मीजी की असीम कृपा से कत्तई नाराज नहीं हैं, लेकिन ऐसे विज्ञापनों से होने वाली आय से शायद लक्ष्मीजी भी प्रसन्न नहीं होगी।

लकी नरेश
भरतपुर (राजस्थान)
फ़ोन – 09530404343
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन