Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

Mumbai mirror की गन्दी, गलीच, घटिया, कुत्सित मानसिकता और सनसनी फैलाने वाली पत्रकारिता

Ajit Singh : एक अखबार है Mumbai Mirror नाम का. जैसा कि नाम से जाहिर है, मुंबई से निकलता है. ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के बाद इस अखबार ने PV Sindhu के कोच पुलेला गोपीचंद की पत्नी PVV Lakshmi का इंटरव्यू लिया. इंटरव्यू छापा तो उसकी हैडलाइन लगाई- Sindhu के पास वो है जो मेरे पास नहीं है, मेरा पति. Sindhu has, what i didnt have, My husband. और फोटो लगाई जिसमें गोपी पसीने से लथपथ Sindhu को गले लगाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.

ये उस इंटरव्यू की हैडलाइन थी. मुंबई की रंगीन दुनिया, जिसमें कि चटपटी मसालेदार खबरें परोसी. अब जान लीजिये कि हकीकत क्या है. कम ही लोगों को याद होगा कि गोपी स्वयं विश्व के महान बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं और उनकी पत्नी PVV Lakshmi भी Athens ओलम्पिक में बैडमिंटन में भारत का नेतृत्व कर चुकी हैं. आजकल लक्ष्मी पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ अकादमी में बच्चों को सिखाने में गोपी का साथ निभाती हैं.

Interview में उन्होंने कहा जब वो ओलंपिक में गयी थी तो मेरे पास वो नहीं था जो आज Sindhu के पास है, गोपी जैसा समर्पित कोच. पर मुम्बई मिरर ने जान बूझ के ऐसी हैडलाइन बनायी जिसे पढ़ के ऐसा लगे कि Sindhu ने उसका पति छीन लिया हो. आज जब कि पूरा देश अपनी बेटी के स्वागत में पलक पाँवड़े बिछाये बैठा है, Mumbai mirror की ये गन्दी, गलीच, घटिया, कुत्सित मानसिकता और sensationalism वाली पत्रकारिता की जितनी भी निंदा की जाए कम है। मुम्बई मिरर को इसके लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। हालांकि आज सुबह जब Twitter पे इस बात को ले के बवाल मचा तो, Mumbai Mirror ने अपने online edition में हैडलाइन बदल दी है।

उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर निवासी और वर्तमान में पंजाब के जालंधर में बतौर शिक्षक कार्यरत अजित सिंह की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन