Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ के खिलाफ हुए खड़े हुए मीडियाकर्मी, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Auraangabad

औरंगाबाद (बिहार)। समाहरणालय स्थित सूचना भवन के सभागार में सोमवार को जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दूरदर्शन के संवाददाता सह नव बिहार टाइम्स के संपादक वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर ने की। बैठक में प्रभात ख़बर के ब्यूरो चीफ गोपाल सिंह, एनडीटीवी के राजेश कुमार, इंडिया टीवी के प्रियदर्शी किशोर श्रीवास्तव, ईटीवी के संजय कुमार सिन्हा, ज़ी न्यूज़ के मनीष कुमार, पी7 के आकाश कुमार, आज अख़बार के रविन्द कुमार रवि और जितेंद्र सिंह, इंडिया न्यूज़ के धीरज पाण्डेय, आज तक के अभिनेश कुमार सिंह एवं कशिश न्यूज़ के प्रतिनिधि (कैमरामैन) मंटू कुमार शामिल थे।

बैठक में सर्व सम्मति से फैसला किया गया कि दैनिक हिन्दुस्तान के स्थानीय ब्यूरो चीफ प्रमेन्द्र कुमार मिश्र की कार्यशैली तथा उनके चरित्र की वजह से यहाँ के पत्रकारों और पत्रकारिता की जो छवि धूमिल हुई है उससे उनके संपादक को लिखित रूप में अवगत कराया जाए। इसके साथ ही प्रमेन्द्र मिश्र यदि किसी भी कार्यक्रम की उदघोषणा एवं संचालन करेंगे तो सभी पत्रकार उस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे चाहे वो पंद्रह अगस्त जैसा राष्ट्रीय पर्व का कार्यक्रम ही क्यों न हो। 

बैठक में 29 जुलाई को हुई सड़क दुर्घटना के बाद डेहरी के विधायक, पूर्व विधायक एवं अन्य के खिलाफर पत्रकार रविन्द्र कुमार रवि द्वारा दर्ज कराइ गई प्राथमिकी का समर्थन करते हुए उस पर आवश्यक कार्यवाई किये जाने की मांग की गई। इन सभी बातो पर चर्चा करते हुए मीडियाकर्मियों ने जिलाधिकारी नविन चन्द्र झा को एक ज्ञापन भी दिया है।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन