Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

यूपी की जनता विकल्प खोज रही लेकिन अखिलेश यादव बनना नहीं चाहते!

मोहम्मद अनस-

क्या आप मेरा साथ देंगे? मैं एक मुहिम चलाना चाहता हूं। बहुत सरल सी है। मैं अखिलेश यादव को फेसबुक एवं ट्विटर पर ब्लॉक करने की मुहिम चलाना चाहता हूं। मुझे अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पर वैसा कुछ नहीं मिल रहा जिससे लगे कि वे लोकसभा लड़ना चाहते हैं। इसके पीछे हो सकता है कि अखिलेश जी स्वयं हों या फिर उनका हैंडलर मनीष जगन Manish Jagan Agrawal ।

आप सबने देखा होगा कि अखिलेश यादव अपने दोनों अकाउंट से विचारधारा/मिशन की बात नहीं करते बल्कि लल्लो-चप्पो और चुटकुले लगाते रहते हैं। अखिलेश जी टेक सेवी हैं। टेक्नॉलजी का उन्हें बहुत ज्ञान है। वे चाहें तो यहीं से बड़ा बदलाव हो सकता है। करोड़ों युवा उन्हें फॉलो करते हैं। सिवाय पॉर्टी कैडर के हर कोई उनकी आलोचना करता है। आखिर क्यों? इस सवाल का जवाब नहीं मिलेगा।

आइए अखिलेश यादव ऊर्फ मनीष जगन अग्रवाल और इसे अप्वाइंट करने वाले Aashish Yadav का सोशल मीडिया पे बॉयकाट किया जाए। इन सभी को ब्लॉक किया जाए। आशीष यादव बीबीसी रिटर्न हैं। सीनियर हैं हमारे। लेकिन कोई और रास्ता नहीं बचा है। यूपी की जनता विकल्प खोज रही। आप नहीं बनना चाहते तो कोई बात नहीं। पैसा वैसा कमा ही लिए हैं। मौज कीजिए। हम लोग बोलते रहेंगे। लड़ते रहेंगे। गरीब-बेसहारा के लिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन