Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी जी के एक मंत्री के बेटे का फ़ोन पर डीलिंग करते वीडियो वायरल, गोदी मीडिया मौन!

Surya Pratap Singh IAS Rtd.
@suryapsingh_IAS

सुना है, मोदी जी के एक बड़े मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का फ़ोन पर डीलिंग करते हुए, कोई वीडियो वायरल हो रहा है, विश्वास नहीं होता।

लेकिन गोदी मीडिया एकदम चुप है जैसे कुछ हुआ ही नहीं,TV पर कोई चर्चा नहीं।

किसी विपक्षी मुख्यमंत्री का बेटा होता तो अब तक ज़मीन आसमान एक हो गया होता।

अमृतकाल है, इसमें ख़ुद कुछ भी करें तो रासलीला, दूसरा करे तो करैक्टर ढीला।


Ravish Kumar-

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ एक वीडियो आया है जिसमें एक व्यक्ति उन्हें पैसे देने का दावा कर रहा है उधर मध्य प्रदेश में एक वीडियो आया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे कथित तौर पर करोड़ रुपये की डील करते हुए दिख रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ी प्रेस कांफ्रेंस की है और सवाल किया है कि क्या इस वीडियो में हो रही बातचीत को लेकर ED CBI या IT केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर जाने की हिम्मत जुटा पाएगी?

इन दोनों वीडियो में एक बड़ा अंतर यह है कि छत्तीसगढ़ में वीडियो में जो व्यक्ति है वह सरकारी गवाह है। ईडी को उसने बयान दिया है। मध्यप्रदेश में जो वीडियो आया है, उसके लिए ईडी की जांच की मांग की जा रही है और कोई जवाब नहीं आ रहा है। बीजेपी छत्तीसगढ़ के वीडियो को ट्वीट करती है और मध्यप्रदेश के वीडियो को फर्ज़ी बताती है।

सवाल है कि क्या ईडी के ज़रिए चुनाव लड़ा जा रहा है? चुनाव आयोग की आचार संहिता का क्या मतलब है? क्या इस दौरान राज्य सरकारों की एजेंसियां भी बीजेपी के नेताओं को गिरफ्तार कर सकती हैं, छापे डाल सकती है? तब क्या बीजेपी इसे स्वीकार कर पाएगी? क्या ऐसे माहौल में चुनावों के दौरान सभी पक्षों को बराबरी का मौका मिलेगा?

देखें वीडियो- https://twitter.com/srinivasiyc/status/1721230147700015332

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन