Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इन कारणों से चर्चा में है ‘रेलवेमेन’ वेब सीरिज!

अमिताभ श्रीवास्तव-

नेटफ्लिक्स पर The Railwaymen बहुत शानदार वेब सीरीज़ है। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर केंद्रित यह वेब सीरीज भोपाल में यूनियन कार्बाइड में हुए जानलेवा गैस रिसाव के बाद बचाव और राहत के काम में कूद पड़े कुछ रेलवे कर्मचारियों और अन्य लोगों की जांबाज़ी की कहानी कहती है जिससे ज्यादातर लोग अब तक अनजान हैं।

39 साल पहले हुए भोपाल गैस रिसाव हादसे में एक अनुमान के मुताबिक 15 हजार लोग मारे गये थे। केंद्रीय भूमिकाओं में के के मेनन, दिव्येंदु( मिर्जापुर के मुन्ना भैया), आर माधवन और बाबिल खान ( दिवंगत अभिनेता इरफान के बेटे) ने बहुत अच्छा काम किया है। उनके अलावा जूही चावला, रघुवीर यादव, मंदिरा बेदी , दिव्येंदु भट्टाचार्य, सनी हिंदुजा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। के के मेनन का काम खासतौर पर कमाल का है। चार लंबी कड़ियों की इस वेब सीरीज के निर्माता हैं यश राज फिल्म्स । निर्देशन राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल ने किया है। सीरीज़ देखने लायक है।


एन राम-

यूनियन कार्बाइड और मिथाइल आइसोसाइनेट को हम सब ने किताब के पन्नों में एग्जाम में पूछे जाने वाले सवाल के उत्तर के रूप में जरूर पढ़ा है, पढ़ा तो यह भी है कि तत्कालीन भारत सरकार ने किस निर्लज्जता के साथ यूनियन कार्बाइड के मालिकों को अमेरिका वापस भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो धरातल पर रहकर भोपालवासियों को हवा में घुल चुकी जानलेवा जहरीली गैस से बचाने के लिए अपने परिवार की परवाह किए, जी-जान से परे अपना फर्ज निभा रहे थे, अपनी ड्यूटी कर रहे थे।

जाहिर है हम लोग रेलवेमैन जैसे उन सब लोगों की कहानियों से अंजान रहे हैं, जिन्होंने भोपालवासियों को बचाने में अपनी जान की बाजी लगाई होगी।

1984 में भोपाल में हुई गैस त्रासदी पर बनी वेबसीरीज ‘द रेलवेमैन’ भी अपनी ड्यूटी को पूरा करने वाले रेलवेकर्मियों की कहानी है, जहां भोपाल जंक्शन के स्टेशन मास्टर और उसके कुछ साथी यूनियन कार्बाइड प्लांट से जहरीली गैस लीक होने के बाद भोपाल स्टेशन पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान लड़ा देते हैं। जाहिर है यह आसान नहीं था, लेकिन इसमें तत्कालीन उत्तर रेलवे के जीएम ने भी तमाम ऊपरी आदेशों को दरकिनार करते हुए भोपालवासी को राहत पहुंचाने का काम किया था।

ड्यूटी या फर्ज सिर्फ शब्द नहीं है, यह एक जिम्मेदारी है, कुछ होने का अहसास है, और द रेलवेमैन बड़ी खूबसूरती से यह कह पाने में सफल होती है। भोपाल जंक्शन के स्टेशन मास्टर बने केके मेनन ने हमेशा की तरह बेहतरीन किरदार निभाया है और रेलवेकर्मी बने बाबिल खान भी प्रभावित करते हैं।


गजेंद्र मिश्रा-

नेटफ्लिक्स पर चार एप्पीसोड के द रेलवेमैन को भोपाल गैस कांड की त्रासदी समझने के लिए देखा जा सकता है। इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

के के मेनन पूरे सीरीज़ को अपने अभिनय से बांधे रखते हैं। के के मेनन की लगातार दूसरी बार बम्बई मेरी जान के बाद शानदार अभिनय किये हैं। बाबिल खान भी प्रभावित करते हैं। पूरी सीरीज़ को के के मेनन, बाबिल खान, दिव्येन्दु शर्मा और आर माधवन ने बांधे रखा है।

द रेलवेमैन जहां एक तरफ प्रशासनिक खामियों को दिखाती है तो दूसरी तरफ पूंजीवाद के स्याह पक्ष को भी रखती है।

द रेलवेमैन के निर्माता – निर्देशक एक जगह निराश करते हैं कि जबरदस्ती कहानी मे सिख दंगों को ठूंस देते हैं।
बाकी नेताओं के निकम्मेपन से सहमति है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन