Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

अपने वायरल वीडियो को उमेश कुमार ने ‘डीपफेक’ बताया!

समाचार प्लस न्यूज़ चैनल से चर्चा में आये और अब उत्तराखण्ड में विधायक के रूप में सक्रिय उमेश कुमार फिर चर्चा में आ गये हैं। उनके कई वीडियो वायरल हैं। ये वीडियो सियासत में उनके विरोधियों ने जारी किए हैं। वीडियो में उमेश और एक लड़की के अंतरंग संबंध के दृश्य हैं।

उमेश कुमार ने इस वीडियो को डीप फेक कैटेगरी का बताया है और कोर्ट कचहरी पुलिस हर दरवाज़े पर इसके ख़िलाफ़ दस्तक दी है।

वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है जिस पर वितंडा हो। दो बालिग़ लोग सहमति से प्रेम प्यार करें, इसमें किसी को क्या दिक़्क़त। उल्टे जो लोग ये वीडियो पब्लिक डोमेन में लाए हैं, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए दो लोगों की निजता के हनन का।

पता चला है वीडियो में जो लड़की है, उसने प्राइवेसी वाले मुद्दे को लेकर पुलिस में कंप्लेन दर्ज करा दिया है। भाई लोगों ने उसके चेहरे तक को ब्लर नहीं किया है।

वीडियो देखने से जो बात खटकती है वो ये कि इस वीडियो को रिकॉर्ड ख़ुद उमेश कुमार ही कर रहे हैं। शायद वो अपनी सुरक्षा / सुविधा के लिए ऐसा कर रहे थे ताकि लड़की बाद में उन पर रेप का आरोप न लगा दे। वे वीडियो में इसी टाइप की बात भी कर रहे हैं।

ऐसा पहली बार हुआ है जब उमेश कुमार का अब तक का सबसे सफल हथियार उन्हीं पर बैक फायर कर गया। उनके द्वारा किया गया लड़की का स्टिंग उनके विरोधियों के हाथ लग गया।

फिलहाल ये प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल है और राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखें सुनें उमेश कुमार का पक्ष-

https://x.com/Umeshnni/status/1732431028592247021?t=fv0_sbr9FEYaJRs1FVlICw&s=08

कुछ प्रतिक्रियाएँ-

विजय राज सिंह- देखने पर और आवाज सारी सुनने पर तो डीप फेक नहीं लग रहा है क्योंकि बोलने का अंदाज और सारी चीज उमेश कुमार से मेल खाती दिख रही है. बाकी उमेश और प्रणव चैंपियन जान सच क्या है ? वैसे इन दोनों में से दूध का धुला कोई नहीं है, जितनी लोगों से जानकारी मिलती है।

पंकज कुशवाल- विधायक इसे deepfake बता रहा है पर लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कर इसे उसकी निजता का हनन बताकर इस वीडियो की पुष्टि कर दी है। वैसे उक्त विधायक पत्रकार रहते हुए स्टिंग कर मुख्यमंत्री समेत कईओं की लंका लगा चुके हैं।

नरेन सेठी- लेकिन इसमें गलत क्या है भाई। दो बालिग इंसान हैं वीडियो में और दोनों ही सहमत भी लग रहे हैं। कोई जोर जबरदस्ती नहीं लग रही है। फिर चाहे नकली हो या असली? किसी को क्यों दिक्कत हो रही है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन