Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भरे मंच से माता सीता को अपमानित करने वाले को भाजपा बना रही मुख्यमंत्री…देखें वीडियो

मदन मोहन सोनी-

भाजपा विधायक दल मध्यप्रदेश की बैठक के बाद मोहन यादव को राज्य का भावी सीएम घोषित कर दिया गया। इसके बाद लोगों ने मोहन यादव के बारे में गूगल करना शुरु कर दिया। हमने भी ऐसा ही कुछ किया तो वीडियो की शक्ल में एक खबर हमारे हाथ लग गई। इसमें मोहन यादव एक बयान दे रहे हैं जिसे माता सीता का अपमान बताया जा रहा था।

खबर 19 दिसंबर 2022 की है और जी एमपी छत्तीसगढ़ चैनल पर है। उस वक्त मोहन यादव मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री हुआ करते थें। मोहन यादव ने उस वक्त एक मंच से संबोधित करते हुए माता सीता के प्रति अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। उस वक्त मोहन यादव बुरी तरह से ट्रोल भी हुए थें। तब कौन जानता था कि यही मोहन यादव एक दिन प्रदेश के सीएम बन जाएंगे।

खैर आपको मंत्री जी का पूरा बयान बता देते हैं। मोहन यादव ने कहा था कि जिस माता सीता को रावण हरण करके ले गया था उनको रावण से बड़ा युद्ध लडक़र राम वापस ले आए। भगवान राम ने सीता के गर्भवती होने के बावजूद रघुकुल की मर्यादा के कारण छोड़ दिया और उनको जंगल में अपने बच्चे पैदा करने पड़े। आज के दौर में ऐसा होने पर तलाक हो जाता है। भगवान राम के सामने उनकी पत्नी ने शरीर छोड़ा और शरीर छोडऩे को आत्महत्या की तरह माना जाता है।

मोहन यादव ने यह बयान नागदा खाचरोद क्षेत्र में कारसेवकों के सम्मान समारोह में दिया था। इसमें तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थें। इस बयान के लिए जगह जगह पर उनका पुतला दहन किया गया था। उनके बयान के खिलाफ अयोध्या के संतों ने भी विरोध किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन