Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रेसवार्ता से चम्मच, टिशू पेपर, प्लेट व बोतलबंद पानी चुरा ले गये पत्रकार!

नई दिल्ली : अल्पावधि में अपनी खास पहचान बना चु्की ऑनलाईन हिंदी समाचार सेवा ‘विजन न्यूज ऑफ इंडिया’ यानि वीएनआई अब बहुत जल्द नये कलेवर मे पाठकों के सम्मुख आ रही है. गहन, गूढ विषयों को, विशेष तौर पर अंतर्राष्ट्रीय विषयों को, सरल शैली में अपने पाठको के सम्मुख पेश किये जाने को ले कर समाचार सेवा अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है. इसके एक्सक्लूसिव समाचार अनेक राष्ट्रीय प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, संवाद समिति व प्रतिष्ठित प्लेट्फॉर्म की सुर्खियां रहे हैं.

अभी तक तो आप दलाल पत्रकार के बारे में ही सुनते होंगे जो पुलिस, नेता व सत्ता की दलाली कर अपने पेट को पालते थे। लेकिन भदोही शहर में एक ऐसी पत्रकारों की टोली सक्रिय हो गई है जो होटलों में आयोजित होने वाली प्रेसवार्ता में जाकर चम्मच, टिशू पेपर, बोतलबंद पानी और यहां तक की होटल में लगे बल्ब तक को चुरा ले रहे हैं। ऐसी खबर भदोही जिले से प्रकाशित होने वाले सत्यम् न्यूज़ पेपर में छपी है। जैसे ही इस खबर की कटिंग सुबह लोगो के व्हाट्सएप्प पर दौड़ने लगी तो देखते ही देखते पूरे भदोही शहर में दलाल पत्रकारों की थू थू होने लगी।

11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक वाराणसी में सीईपीसी द्वारा कार्पेट मेला लगाया है। कार्पेट मेला लगाने से पूर्व सीईपीसी अध्यक्ष द्वारा भदोही शहर के होटल ग्लोरी में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता से एक दिन पूर्व सीईपीसी कार्यालय से भदोही के चुनिंदा इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को आमंत्रण दिया गया था। प्रेसवार्ता का समय 9 अक्टूबर 2019 को दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया था, जिसमें लंच की भी व्यवस्था थी। लेकिन निर्धारित समय से दो घंटा पूर्व लगभग 40 की संख्या में तथाकथित पत्रकार पहुंच गये।

पत्रकारों की इतनी बड़ी जमात देख सीईपीसी अध्यक्ष के पसीने छूटने लगे। प्रेसवार्ता में बैठे सीईपीसी के सदस्यों की संख्या आठ थी। पत्रकारों की संख्या 40 देख भदोही शहर के असली पत्रकार भी घबरा गये। किसी तरह प्रेसवार्ता खत्म हुई। इसके फौरन बाद 40 की संख्या में तथाकथित पत्रकार लंच के लिए रखे भोजन पर टूट पड़े। हालात इतने बिगड़ गये कि पत्रकारों के लिए सीईपीसी का खाना भी कम पड़ गया। इन तथाकथित पत्रकारों ने होटल के बल्ब, बोतल बंद पानी, चम्मच, प्लेट, हैण्डवाश, ग्लास अपने जेब में भरकर ले गये।

होटल में तथाकथित पत्रकारों द्वारा की गई इस चोरी को सभी घोंट गये। लेकिन भदोही शहर से प्रकाशित सत्यम् न्यूज़ को जब तथाकथित पत्रकारों की इस करतूत के बारे में चला तो उसने 13 अक्टूबर के अंक में इस खबर को प्रकाशित कर दिया। देखते ही देखते यह खबर तेजी से वायरल होने लगी। आप भी पढ़ें खबर-


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन