Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मुम्बई के एक बड़े उघोगपति पर महिला डाक्टर से रेप का आरोप!

Deepak Sharma
@DeepakSEditor

बेहद संगीन मामला लगता है पर खामोश है पुलिस, मीडिया और सिस्टम। खबर दबाये जाने के बावजूद जहां तहां कुछ जानकारी छपी है साझा कर रहा हूँ। मामला वीवीआईपी से जुड़ा है और एक युवा महिला डाक्टर से दुष्कर्म का है। सत्ता से जुड़े मुम्बई के इस बड़े उघोगपति की मुलाकात 30 बरस की इस महिला डाक्टर से दुबई में एक IPL मैच मे हुई। ये मुलाकात 2021 में स्टेडियम के वीआईपी बाक्स में हुई। एक हिंदी अखबार के मुताबिक स्टेडियम बाक्स में हुई ये मुलाकात बाद में जान पहचान में बदली।

कुछ समय बाद इस नौजवान महिला डाक्टर को मुम्बई में बांद्रा कुर्ला काम्पलैक्स के एक आलीशान पेंट हाउस में बुलाया गया।तारीख थी 24 जनवरी 2022| इस पेंट हाउस की मुलाकात में इस जवान महिला के साथ कथित तौर पर जोर जबरदस्ती की गई। कोर्ट के आदेश पर परसों दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि उघोगपति ने इस महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पहले कई बार पुलिस में कम्पलेंट की थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। आखिर में मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ। अब इस खबर पर बड़े पुलिस अफसर कुछ बोल नहीं रहे | FIR की कॉपी भी मेरे पास नहीं हैं । पर मामला बेहद संगीन लगता है। हो सकता है सही तथ्य अभी भी सामने न आये हों पर अगर जुर्म हुआ है तो न्याय होना चाहिये।

Surya Pratap Singh IAS Rtd.
@suryapsingh_IAS

इस देश में अमीर उद्योगपति चाहे रेप करे या हत्या, क़ानून अलग तो नहीं? यदि आरोप सही हैं तो अत्यंत गंभीर मामला है। मुंबई पुलिस संज्ञान ले। VIP सिंड्रोम ने इस देश का भट्ठा बैठा रखा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन