Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘हिन्दुस्तान’ के अधिकारियों का तानाशाह रवैया

कर्मी को नौकरी से हटाने की दी धमकी, कर्मी ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब.. अधिकारी को दलाल बनाकर हित साधने की फिराक में प्रबंधन के होने की चर्चा जोरों पर.. रांची हिन्दुस्तान अखबार में आए दिन माहौल खराब होता जा रहा है। संपादकीय विभाग के कुछ अधिकारियों के तानाशाह रवैये के कारण माहौल खराब होने की बात कही जा रही है। तीन दिन से प्रादेशिक डेस्क का एक कर्मी अवकाश पर था। उसे एक अधिकारी ने फोन करके कहा कि अवकाश खत्म कर काम पर आओ, नहीं तो तुम्हारी नौकरी चली जाएगी। इस पर कर्मी ने कहा कि आप तो मुझसे बात ही मत कीजिए। आपके तानाशाह रवैये के कारण ही चार कर्मियों ने पहले ही दफ्तर आना छोड़ दिया है।

तब एक और अधिकारी के कहने पर वह कर्मी काम पर आया। बदला लेने के लिए पहले वाले अधिकारी ने कर्मी को प्रादेशिक का पांच पेज बनाने के बाद उसे देर रात सिटी पन्ना भी बनाने को कहा। कर्मी ने उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया कि सिटी का पन्ना नहीं बनाएंगे, जो बिगाड़ना है, बिगाड़ लीजिएगा। इस घटना के बाद बाहर तक यह चर्चा फैली हुई है कि प्रबंधन उस अधिकारी को दलाल बनाकर कर्मियों की छंटनी जैसा हित साधने में लगा है।

चर्चा तो यह भी है कि जो अधिकारी अपने बचाव में प्रबंधन की दलाली कर कर्मियों को प्रताड़ित करने में लगा है, उसे पता नहीं है कि उसका खुद का पत्ता प्रबंधन न जाने कब साफ कर दे। उदाहरण के तौर पर हाल ही में सप्लाय चैन में छंटनी करने दिल्ली से आयी तीन सदस्यीय टीम के सदस्य जब रांची में दो कर्मियों की छंटनी करके गए, तो वहां उसी टीम के एक सदस्य बीएस रजा को ही हिन्दुस्तान ने कंपनी से बाहर की राह दिखा दी। वहीं सप्लाय चैन के दिल्ली के अधिकारी को भी हटा दिए जाने की खबर चर्चा में है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन