Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीतापुर के हरगांव से प्रकाशित साप्ताहिक अखबार ‘आर्णव न्यूज’ अब हुआ दैनिक

Namaste.in, a rapidly growing information portal and app, is looking for Associate Directors and Content Editors to join its team for Curating/Writing English NEWS sections.

यूपी के सीतापुर जनपद के हरगांव कस्बे से साप्ताहिक समाचार पत्र “आर्णव न्यूज़” का प्रकाशन अब दैनिक पत्र के रूप में शुरू हो गया है। इस अखबार का दैनिक रूप में आगाज शहर के जिला पंचायत सभागार के नेहरू हॉल में आयोजित एक समारोह में हुआ। चार वर्षों पूर्व साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में आर्नव न्यूज़ का प्रकाशन सतीश आर्य ने किया था। अब 10 अक्टूबर , गुरुवार को जिला पंचायत सीतापुर के नेहरू हॉल में आर्णव न्यूज़ समाचार पत्र का विमोचन दैनिक पत्र के रूप में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद माधव अवस्थी के अलावा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अवस्थी, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुलदीप पांडेय, बसपा के कोऑर्डिनेटर लेखपाल भारती, पूर्व प्रधानाध्यापक शिवराम, दयानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता व आर्नव न्यूज़ के संपादक सतीश आर्य को बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश “प्रतीक” ने भी समाचार पत्र के विमोचन पर अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आर्णव न्यूज़ के विधि सलाहकार विजय अवस्थी ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से हरगांव पत्रकार संघ के संरक्षक अमर सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, महामंत्री राकेश कुमार पांडेय, युगाधार समाचार पत्र के संपादक पं. सुनील शर्मा, आशीष शुक्ला घायल यूपी हेड ऑडिशन टाइम्स, रोहित अवस्थी, सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी यूनियन के जिलाध्यक्ष हरीराम अरोड़ा, दैनिक रोज की खबर के ब्यूरो चीफ संदीप श्रीवास्तव, समीर, विशाल रस्तोगी, प्रबंध संपादक ऑडिशन टाइम्स, वरिष्ठ पत्रकार सुमन शुक्ला, जिज्ञासा कुंज के जिला संवाददाता गजेंद्र मिश्रा सहित कई पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सीतापुर (यूपी) से कमल सिंह सेंगर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन