Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ग़ज़ा में अल जज़ीरा के जर्नलिस्ट की मौत के साथ अब तक 75 से अधिक पत्रकारों को निगल गया युद्ध

बेटे की मौत पर फफक पड़े वाएल अल दाहदूह

ल जज़ीरा के ग़ज़ा ब्यूरो चीफ वाएल अल-दाहदूह के बड़े बेटे और पत्रकार हमज़ा अल दाहदूह की दक्षिणी ग़ज़ा में इसराइली हमले में जान चली गई. हमज़ा भी अपने पिता की तरह अल जज़ीरा के लिए काम करते थे.

हमज़ा की मौत पर पिता वाएल अल-दाहदूह, ख़ान यूनिस स्थित मुर्दाघर में बेटे का शव देख फफक पड़े.

जनाजे के समय पत्रकार वाएल अल-दाहदूह ने कहा, ‘हमजा ना सिर्फ मेरे दिल के करीब थे, बल्कि वे मेरे लिए सबकुछ थे. वे मेरी आत्मा में बसे थे. ये आंसू दुख के आंसू हैं. इंसानियत के आंसू हैं.. मैं दुनिया से कहता हूं कि करीब से देखिए ग़ज़ा में क्या हो रहा है?’

वहीं, अल जज़ीरा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, ‘ग़जा में फलस्तीनी पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है. फलस्तीनी पत्रकारों की कार को इसराइली सेना द्वारा निशाना बनाने की अल जज़ीरा मीडिया नेटवर्क कड़ी निंदा करता है.’

इसके साथ ही अल जज़ीरा ने इसराइल पर प्रेस की स्वतंत्रता के सिद्धांतों का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया है.

बता दें कि 7 अक्टूबर को इसराइल पर हमास के हमले के बाद से ग़ज़ा पर इसराइल बमबारी कर रहा है. ग़ज़ा में युद्ध शुरू होने के बाद अब तक 75 से अधिक पत्रकार मारे जा चुके हैं.

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि, ‘ग़ज़ा में अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन