Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ब्लैकमेल कर रहे दो कथित पत्रकारों के विरोध में राशन डीलरों का प्रदर्शन

मनोज कश्यप-

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचे सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के बैनर तले घटतौली के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप है कि खुद को दैनिक बुलंद विरुद्ध बुलेटिन अखबार का पत्रकार बताने वाले बुद्धि विहार निवासी राजेंद्र गुप्ता और दूसरा कथित पत्रकार मनीष मल्होत्रा (लाइन पार निवासी) लंबे समय से राशन डीलरों को ब्लैकमेल करते आ रहे हैं।

कोटेदारों का कहना है कि कार्ड धारकों को लालच देकर उनसे घटतौली के आरोप लगवाते हुए वीडियो रिकार्डिंग की जाती है। इसके बाद राशन कोटेदारों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम मांगी जाती है।

राशन डीलरों ने ज्ञापन देकर पुलिस से इसकी जांच करने के उपरांत कार्यवाही करने की मांग रखी है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय पूर्व मंडी समिति के अंदर इन्हीं दोनों पत्रकारों को ब्लैकमेलिंग करते हुए कुछ राशन डीलरों ने पकड़ लिया था और पूरा मामला मंडी समिति चौकी पहुंच गया था। इस मामले को एक तथाकथित पत्रकार द्वारा सुलझा दिया था। लेकिन अब फिर से यह मामला सामने आया है।

दरअसल प्रदर्शन करने वाले कोटेदार लाइनपार क्षेत्र के हैं। इनका आरोप है कि जब कार्ड धारक राशन लेकर घर जा रहे होते हैं तब खुद को पत्रकार बताने वाले ये दोनों युवक उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ बता कर योजनाएं दिलाने का लालच देते हैं और उनसे घटतौली का आरोप लगवा कर वीडियो रिकार्ड कर लेते हैं। बाद में यही वीडियो विभागीय अधिकारियों को दिखाने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड करते हैं।

प्रदर्शनकारी कोटेदारों का कहना है कि इनकी वजह से कई कोटेदारों की विभागीय जांच तक शुरू हो गई है। जब जांच में कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए तो उन्होंने इंकार कर दिया। वही जब दोनों पत्रकारों से बात करना चाही तो उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी राशन डीलर के खिलाफ एविडेंस मौजूद है और वह हम कोर्ट में साबित करेंगे।

प्रदर्शन करने वालो में ओमप्रकाश, संदीप कुमार, चिराग भटनागर, रविंद्र कुमार, पूनम, भावना सिंह, बृजपाल, गीता कुमारी, घनश्याम, शबाना परवीन, महमूद, सुभाष नारायण, संजीव कुमार, अरुण कुमार, मुकुल कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1744592680368402921?t=eNLKGL9FxOidHvvZSLK5WA&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन