Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और गुजारा भत्ता दिए जाने की उठी मांग!

माजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा तथा उन्हें गुजारा भत्ता, कैशलेस इलाज और अन्य बुनियादी सुविधाओं से लाभान्वित किए जाने की मांग की है.

सिन्हा ने कहा कि, पत्रकारों द्वारा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अराजकताओं के विरूद्ध ख़बरों को उजागर करने में उन्हें निरंतर धमकियां मिलती रहती हैं. उनके साथ मारपीट व अन्य कई दुर्घटनाएं भी होती हैं, जिससे कई पत्रकार अपनी जान भी गंवा चुके हैं. इसके साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होती है. उन्हें अपने व परिजनों का गुजारा करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है.

ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करना जरूरी है. उनका कैशलेस इलाज, नए पत्रकारों को 10,000 रूपये एवं 20 वर्ष तक कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों को 25,000 प्रति माह गुजारा भत्ता, अन्न योजना से लाभान्वित करना एवं आवास विकास व विकास प्राधिकरण के माध्यम से ने प्रॉफिट ने लॉस के आधार पर भवन, प्लॉटउपलब्ध कराया जाना चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन