Connect with us

Hi, what are you looking for?

झारखंड

गवर्नमेंट एम्प्लॉई की तरह पत्रकार भी अब पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकेंगे

सरकारी कर्मचारी और बुजुर्गों की तरह अब पत्रकार भी पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकेंगे. चुनाव आयोग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने इस बात की जानकारी दी है.

नेहा अरोड़ा ने कहा कि, “पत्रकार चुनाव के दौरान लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करते हैं. वोटिंग प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में वे खुद वोटिंग से वंचित न रह जाएं इसके लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था.”

अरोड़ा ने बताया, “प्रस्ताव में पत्रकारों को भी पोस्टल बैलट से वोटिंग की अनुमति दिए जाने के लिए कहा गया था. प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है. बहुत जल्दी इसकी घोषणा कर दी जाएगी.”

झारखंड में आयोजित एक कार्यशाला में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने चुनाव खर्च से जुड़े इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग के विभिन्न बिंदुओं और आयामों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन