Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट और हत्या से कौशाम्बी व कानपुर के पत्रकारों में नाराजगी

त्तर प्रदेश में पत्रकारों के साथ मारपीट और हत्या के मामलों को लेकर कौशाम्बी जनपद के पत्रकारों में रोष है. कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के पत्रकारों ने रायबरेली में पत्रकार राघव त्रिवेदी के साथ मारपीट, प्रतापगढ़ में पत्रकार बसंत सिंह को गोली मारने और जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा है.

इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब के पत्रकारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम राजेश कुमार रॉय को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौपा है. जिसमें पत्रकार के पीड़ित परिजनों के लिए 50-50 लाख मुआवजे की मांग की है. डीएम ने ज्ञापन राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है.

इस दौरान इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शेषधर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अभिसार भारतीय, महामंत्री-उपाध्यक्ष मो. यासीन, नवनीत, सादाब, अखिलेश गौताम, प्रसिद्व मिश्रा, इंतेजार रिजवी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे.


कौशाम्बी के बाद कानपुर में भी पत्रकारों ने जौनपुर के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या, प्रतापगढ़ में बसंत सिंह को सरेराह गोली मारने और रायबरेली में राघव त्रिवेदी की पीटे जाने की घटना को अत्यंत दुखद एवं निंदनीय बताया है. कानपुर जर्नलिस्ट क्लब ने इसकी कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे अमानवीय कृत्य करार दिया है. साथ ही वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सज़ा दी जाने की मांग की है.

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि, “जब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही खौफज़दा होगा तो देश की, गरीब-मजलूमों की आवाज कैसे उठाएगा.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन