Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गठबंधन के प्रत्याशी को परास्त कर कानपुर के सांसद बन गए पूर्व पत्रकार रमेश अवस्थी!

कानपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पत्रकार रमेश अवस्थी ने गठबंधन प्रत्याशी को परास्त कर दिया है. अवस्थी ने लगभग 13 हजार के आस-पास मतों से बाजी मारी है.

रमेश अवस्थी को जीत का प्रमाणपत्र देते डीएम राकेश कुमार

सहारा ग्रुप में बड़े पद पर रहे रमेश अवस्थी ने अचानक नौकरी छोड़ी थी और कानपुर से लोकसभा का टिकट झटक लाए थे. खुद प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके लिए जनता से वोट देने की अपील करने कानपुर आए थे.

बताया जा रहा है कि कानपुर सीट पर इस जीत में किदवई नगर और गोविंद नगर विधानसभा के लोगों ने संजीवनी बूटी का काम किया है. इन दो विधानसभाओं से अवस्थी को अच्छी खासी लीड मिली.

जबकि उनके खिलाफ लड़ रहे आलोक मिश्रा को आर्य नगर, सीसामऊ और कैंट विधानसभा में बढ़त मिली. काउंटिंग के शुरू में कभी आलोक तो कभी रमेश आगे पीछे होते रहे, लेकिन आखिर में फाइनली रमेश अवस्थी ने आलोक मिश्रा को पीछे छोड़कर जीत दर्ज की.

इसके अलावा रमेश अवस्थी को साफ सुथरी छवि तथा पत्रकार होने का भी फायदा मिला. कानपुर में पत्रकारों ने एकजुट होकर अवस्थी को चुनाव लड़ाया. कानपुर प्रेस क्लब और कानपुर जर्नलिस्ट क्लब ने उन्हें पहले ही समर्थन देने के साथ पत्रकारों से अवस्थी को चुनाव लड़ाने की अपील भी की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन