Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शिक्षक के निधन के बाद दुर्दिन झेलते परिवार को मदद की जरूरत, देखें ये अपील

अंकित पाठक-

प्रिय छात्रों, शिक्षक साथियों एवं सर को जानने वाले सभी साथियों, जैसा कि आप सभी अवगत है कि राजनरायन सिंह यादव (उम्र 50 वर्ष) का निधन दिनांक 31 मई, 2024 को इलाहाबाद में शुक्ला मार्केट, सलोरी स्थित उनके कमरे पर हुआ था।

प्रातःकाल वे बाथरूम में अचेत होकर गिर पड़े थे। उन्होंने इलाहाबाद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में हिंदी साहित्य और व्याकरण का अध्यापन लंबे समय तक किया और छात्रों के हितों की लड़ाई में अग्रणी रहे हैं।

1990 के दशक में ही इलाहाबाद उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आने वाले राजनरायन अपने पीछे अपनी पत्नी, अपनी दो बेटियों और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उन्होंने इलाहाबाद की प्रगतिशील साहित्यिक बिरादरी को सुनने पढ़ने और यहां के जनांदोलनों में अपनी हमेशा मौजूदगी दर्ज कराई है।

पिछले 16 वर्षों से उनकी सक्रियता का गवाह मैं स्वयं भी रहा हूं। इस समय उनकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं रहती, बड़ी बेटी बीएससी कर रही है, दूसरी बेटी ने इस साल बारहवीं पास की है, और दोनो बेटे क्रमशः नौवीं और पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं। राजनरायन सिंह यादव, गाजीपुर जनपद के पोस्ट फदनपुर, गांव खुर्दपुर के निवासी थे।

दुःख की इस घड़ी में आप सभी को राजनरायन सिंह यादव के परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है। उनके परिवार की हमें हर संभव मदद की कोशिश करनी चाहिए। कृपया जिससे जो हो सके वो दिए गए QR code या सर के मोबाइल नंबर 6394279193 पर फोन पे के माध्यम से यथासंभव मदद करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन