Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मोदी जी ने फिर कर दी अज्ञानियों वाली हल्की बात!

हले नाले की गैस से चाय बनाना.. इसके बाद बादलों के बीच से फाइटर प्लेन निकाल कर रडार से बचाना. सिकंदर का बिहार आना हो या नालंदा पर ज्ञान बघारना हो.. ऐसे अनेक उदाहरण हैं जिन्होंने अक्सर प्रधानमंत्री के ज्ञान के भण्डार को लोगों के सामने जगहंसाई का पात्र बनाया है.

अब ताजा ज्ञान मार्केट में साइबर सिक्योरिटी को लेकर आया है. प्रधानमंत्री ने देश के नौकरशाहों से कहा कि, “काम के बाद अपने लैपटाप-पीसी को लॉग आउट कर दें.”

न्यूज 18 में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, “पीएम मोदी ने कहा कि, क्या आप दिन भर के काम के बाद अपने आईटी सिस्टम से लॉग आउट हो जाते हैं. मैं करता हूं..यह साइबर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है.”

रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि, प्रत्येक कार्यालय में एक व्यक्ति को दिन के अंत में राउंड मारने के लिए रखा जा सकता है, जो यह चेक करे कि सभी सिस्टम लॉग आउट हुए हैं या नहीं. रिपोर्ट में बिल गेट्स के साथ साइबर सुरक्षा पर मोदी की चर्चा को लेकर भी चर्चा की गई है.

कुल मिलाकर प्रधामंत्री मोदी हर बार एक ऐसी बहस ऐसा मुद्दा छोड़ देते हैं जो वाहियात या बे-सिर पैर की बहस को जन्म देता है.

वरिष्ठ पत्रकार व फिल्मकार विनोद कापड़ी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ये आदमी सच में अवतारी है और दुनिया बदलने आया है। साइबर अटैक से बचने के लिए बहुत बड़ा गुरूमंत्र देश के नौकरशाहों को ही नहीं, पूरी दुनिया को दे दिया है- “दिन भर के काम के बाद अपना कम्प्यूटर log out कर दिया करें। इससे साइबर सिक्योरिटी बनी रहेगी। मैं रोज़ करता हूँ.”

जान पड़ता है कि प्रधानमंत्री मोदी एकतरफा जनता को जताना चाहते हैं कि उनके पास अद्भुत ज्ञान का भंडार है. जनता को निराशा न हो इसलिए कोई भी दिन खाली नहीं जाने देते. ज्ञान बिखेरने से. अब ये आप पर निर्भर करता है कि हंसिये या फिर अपना सिर धुनिये…!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन