Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर के एक छोटे से रिपोर्टर को लिखना पड़ा एमडी को लेटर!

सेवा में,
मैनेजिंग डायरेक्टर सर
दैनिक भास्कर।
विषय- सीनियर द्वारा अभद्र व्यवहार करने के संबंध में।

मैं पीयूष कुमार पिछले 10 सालों से दैनिक भास्कर में स्टिंगर रिपोर्टर के रूप में दानापूर अनुमंडल खगौल पटना से कार्यरत हूँ। कोरोना काल में इस अखबार में कई प्रमुख बीट पर पटना सिटी टीम के साथ काम करते हुए मैंने बहुत मान सम्मान कमाया जिसके लिये मैं दैनिक भास्कर के लिए कृतज्ञ हूँ लेकिन पिछले कुछ महीनों से पटना सिटी रिपोर्टिंग टीम के मेरे सीनियर न्यूज एडिटर राकेश रंजन सर के द्वारा बार-बार मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

मैं एक ब्लॉक स्तर का स्टिंगर रिपोर्टर हूँ। मेरी सैलरी महज 4 हजार रुपया है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि खबरों के मामले में भास्कर को अन्य अखबारों से आगे रखूँ लेकिन पटना के साथियों द्वारा विज्ञापन को लेकर अक्सर परेशान किया जाता है राकेश रंजन सर मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अक्सर मुझे जलील करते हैं।

वर्तमान समय में जिस ब्लॉक में मैं कार्यरत हूँ वहाँ विज्ञापन नहीं मिलता है जिसका मुख्य कारण यहाँ बड़े छोटे बिजनेस या उद्योग का नहीं होना है। यह सब परिस्थिति जानने के बाद भी मुझ पर अक्सर विज्ञापन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। राकेश रंजन सर के इसी व्यवहार के कारण पटना एडिटोरियल टीम के कई पत्रकार साथी अख़बार छोड़कर चले गए। इसी साल 2024 में अणिमा कुमारी, प्रीति सिंह, नेहा सिंह ने राकेश रंजन सर के व्यवहार के कारण अखबार छोड़ दिया। वहीं पूर्व में भी कई साथी जैसे पवन प्रकाश सर, पीयूष सिंह, हेमंत मोहन, आलोक सिंह ने अखबार छोड़ दिया। पूर्व में अल्का बारबेले इनके व्यवहार से दुखी होकर इनकी शिकायत मैनेजमेंट से कर चुकी थी। अतः श्रीमान से निवेदन है कि राकेश रंजन सर के इस व्यवहार से हम सभी रिपोर्टर्स को बचाया जाए।

आपका विश्वासी

पीयूष कुमार।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन