Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कानपुर प्रेस क्लब का दिवस पांडेय गिरफ्तार, कमलेश फाइटर पर बढ़ी मुकदमों की रफ्तार

कानपुर | बीते दिनों डीसीएम चालक से वसूली करने का आरोपी कानपुर प्रेस क्लब का कार्यकारिणी सदस्य दिवस पांडेय को पुलिस ने उठा लिया है. पुलिस से मिले इनपुट के अनुसार आरोपी पत्रकार फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन फरार होने से पहले जाल बिछाकर उसे बर्रा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया.

उधर पुलिस ने पत्रकार कमलेश फाइटर पर थाना नजीराबाद में दो मुकदमे और दर्ज किए हैं. इसमें एक मामला गेस्ट हाउस संचालक तो दूसरा एक गन हाउस संचालक ने दर्ज कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फाइटर पर अब तक कुल पांच केस दर्ज हो चुके हैं. इसके अलावा इस पर 2017 से 2024 तक कुल 10 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. जिसमें ज्यादातर मामले रंगदारी और वसूली के हैं.

बताया जाता है कि कमलेश फाइटर निर्माणाधीन इमारतों की फोटो खींचकर खबर छापने की एवज में रुपये ऐंठता था. सूत्रों की माने तो मुस्लिम इलाकों में लोग अपना टॉयलेट और दीवार खड़ी तक करने में घबराते थे, इन इलाकों में इसका एक साथी रियाज सक्रिय था, जो फाइटर को निर्माण की मुखबिरी देता था. पुलिस ने रियाज नाम के कथित पत्रकार को एक शिकायत के बाद पर्सों गिरफ्तार कर लिया था.

देखें अखबारों की कतरन…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन