Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में चंदन को मिली उधमसिंह नगर की कमान, आरडी खान बने काशीपुर में क्राइम रिपोर्टर

हल्द्वानी। अमर उजाला की हल्द्वानी यूनिट में फेरबदल हुआ है। 3 साल से ऊधमसिंह नगर में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत भास्कर पोखरियाल का प्रबंधन ने बनारस ट्रांसफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि भास्कर ने बनारस ज्वाइन नहीं किया है। इधर भास्कर की जगह चंदन बंगारी को जिला इंचार्ज की कमान दी गयी है। चंदन दो सालों से अमर उजाला अखबार से जुड़े हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने कुछ कारणों से अखबार छोड़ दिया था। लेकिन अगस्त में फिर से उनकी वापसी हुई है। जूनियर सब एडिटर को जिला इंचार्ज बनाने को लेकर चर्चाएं भी हैं। बताया जा रहा है इस फैसले से सीनियर रिपोर्टर नाराज हैं। जिला इंचार्ज हमेशा सीनियर रिपोर्टर को ही बनाया जाता रहा है। इसके अलावा अमर उजाला काशीपुर में क्राइम रिपोर्टर के रूप में आरडी खान की तैनाती हुई है। आरडी की गिनती वरिष्ठ पत्रकारों में होती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन