Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बीजेपी नेता राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को सपा के जंगलराज का यूँ दिलाया याद!

राजेश्वर सिंह-

IAS अधिकारियों के प्रशिक्षण पर उंगली उठाकर और पुलिस पर ‘हथकड़ी’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल तोड़ने वाले अपना ‘जंगलराज’ भूल गए लेकिन जनता नहीं भूली है!

सपा सरकार में पुलिस अधिकारियों का मान – सम्मान, जीवन तक सुरक्षित नहीं था, ईमानदार IAS अधिकारियों का काम करना भी मुश्किल था!

वर्ष 2005 में सपा संरक्षित गुंडों ने कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेश साहनी जी को जीप की बोनट पर लटकाकर कैसरबाग से हजरतगंज तक खींचा था!

वर्ष 2013 में सपा संरक्षण में कुंडा CO जिया उल हक जी की नृशंस हत्या की गई, सपा संरक्षण में ही मथुरा SP City मुकुल द्विवेदी की हत्या हुई थी!

वर्ष 2013 में ही सपा सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर मस्जिद की अवैध दीवार गिरवाने पर कर्तव्यनिष्ठ IAS अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल जी को निलंबित किया, यही नहीं निलंबन को सही ठहराते हुए केंद्र से सभी IAS अधिकारियों को वापस बुला लेने की असंवैधानिक मांग तक की!

सपा सरकार ने काले धन के विरुद्ध आवाज उठाने पर वरिष्ठ IAS अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय जी पर विभागीय जांच करवाकर परेशान किया, सुप्रीम कोर्ट को मजबूरन विभागीय जांच को निरस्त करने का आदेश देना पड़ा और यूपी सरकार पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया!

जनता सपा सरकार का ‘कुशासन’ न भूली है, न भूलेगी, न ही उनके जाति – धर्म आधारित किसी भी प्रलोभन में आएगी!

श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में यूपी देश का ग्रोथ इंजन है, यहां अपराधियों – माफियाओं को सही जगह दिखाई जाती है, यूपी का सुशासन मॉडल पूरे देश में अनुकरणीय है!!

सौजन्य- X

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन