Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हरदोई पुलिस ने शांति भंग की आशंका में मीडिया कर्मियों और नौकरी पेशा लोगों को किया पाबंद

यूपी में हरदोई जिले की पुलिस का एक चौंका देने वाला कारनाम सामने आया है. पुलिस ने मीडिया सहित नौकरी पेशा लोगों को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया है. लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन हुआ है कि कैसे नौकरी पेशा लोग पुलिस के लिए खतरा बन सकते हैं जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. एक ही परिवार के चार चार लोगों को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया गया है.

मामला हरदोई जनपद के पाली थाने का है जहाँ पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में पाली कस्बा सहित पडोसी गांव भगवंतपुर के सैकड़ों लोगों को निरुद्ध किया है. इनमें मीडिया कर्मी व नौकरी पेशा लोगों को शामिल किया गया है. थाना पुलिस के रिकॉर्ड में शांति भंग के आरोपी बने शिवधीश मिश्रा पुत्र संतोष कुमार मिश्रा निवासी भगवंतपुर थाना पाली जिला हरदोई ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं एवं हरदोई में तैनात हैं.

इनके घर छह नवंबर को पाली थाने में तैनात पुलिसकर्मी राम स्वदेश सम्मन लेकर पहुँचा तो पता चला कि उसे शांति भंग की आशंका में 107 / 16 में निरुद्ध किया गया है. वहीं उसके गांव निवासी कई सेवानिवृत्त फौजियों को भी शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया गया है जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. पाली के मोहल्ला विरहाना निवासी पत्रकार शोभित मिश्रा को भी शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक ऋषभ कात्यायन, सभासद कुमुद बाजपेयी आदि को भी पाबंद किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन