Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जन्मदिन पर आशिफ एकबाल को मिला बड़ा तोहफा, इस न्यूज चैनल के बने संपादक

युवा टीवी संपादक आशिफ एकबाल को लेकर सूचना है कि उन्हें प्राइम न्यूज का संपादक नियुक्त किया गया है. आज अपने जन्मदिन के मौके पर आशिफ ने भड़ास से इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज उन्होंने ज्वाइन भी कर लिया है.

बता दें कि कई नेशनल न्यूज़ चैनलों में संपादक की भूमिका निभा चुके देश के सबसे युवा संपादकों में शुमार किए जाते हैं. उन्होंने हिंदी दैनिक ‘आज’ से करियर की शुरुआत की थी.

इसके बाद ईटीवी न्यूज, यूपी न्यूज, महुआ न्यूज, पी 7 न्यूज, चैनल वन न्यूज, न्यूज 18 न्यूज, जी न्यूज, न्यूज इंडिया न्यूज, जनतंत्र न्यूज, इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं.

प्राइम न्यूज में बतौर संपादक अपनी नई पारी में आशिफ एकबाल चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ मनीष पांडेय को रिपोर्ट करेंगे.

बताया जा रहा है कि प्राइम न्यूज के नए मैनेजमेंट ने चैनल के अधिग्रहण के बाद, इस पद के लिए कई बड़े चेहरों पर मेहनत करने के उपरांत आशिफ एकबाल का नाम तय किया है.

गौरतलब है कि, कई बेहतरीन टीवी रिपोर्ट को लेकर विभिन्न एवार्ड्स से सम्मानित हो चुके आशिफ अपने खास साप्ताहिक शो हॉट सीट और डेली शो 8Pm के जरिए टीवी पर अपनी अलग पहचान रखते हैं. वह मीडिया जगत में टीवी स्क्रीन पर नए प्रयोगों को लेकर भी जाने जाते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन