Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के ये भ्रष्टाचारी डिप्टी सीएम पर भी भारी!

आदेश के बावजूद बाल बांका नहीं हुआ!

मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में जिला अस्पताल में कुर्सी पर कुंडली मारकर बैठे कार्यवाहक एस.आई.सी. राजेंद्र कुमार ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार संबंधित मामलों के फाइलों की ऊंचाई स्वास्थ्य भवन लखनऊ में रखे मेजों की ऊंचाई से भी ऊपर पहुंच चुकी है।

कुछ मामलों में तो यह जनाब जाँच के बाद दोषी भी ठहराए जा चुके हैं।

जब पानी नाक से ऊपर पहुंच गया तब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कार्यवाहक एस.आई.सी राजेंद्र कुमार ठाकुर के खिलाफ 11 नवंबर 2024 को कार्रवाई का आदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिया और साथी ही अपने इस आदेश को एक्स हैंडल से आम जनमानस के बीच प्रचारित भी करवा दिया।

आज लगभग दो सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी डिप्टी सीएम के निर्देश के बावजूद गोरखपुर का कार्यवाही एस.आई.सी राजेंद्र ठाकुर अपनी कुर्सी पर बैठा डिप्टी सीएम साहब को अपनी हनक का एहसास करा रहा है।

चर्चा है कि आदेश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कार्यालय की ओर रुख करके वापस लौटे कार्यवाहक एस.आई.सी राजेन्द्र कुमार ने अपने को यथावत बने रहने का आश्वासन दिया और जमकर दावत लुटाई।

जिला महिला अस्पताल गोरखपुर के कार्यालय में पिछले 25 सालों से जमे बैठे भ्रष्ट आचरण के दोषी लैब टेक्नीशियन बीबी सिंह की तरफ से भी स्वास्थ्य भवन में बैठी नौकरशाही अपनी आंखें मूंदे बैठी हुई है। ऐसे तमाम किस्से हैं जो हकीकत बयां कर रहे हैं कि स्वास्थ्य महकमे के मुखिया और सर्वेसर्वा बृजेश पाठक खुद अपनी नौकरशाही के सामने ही लाचार दिखाई दे रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन