Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर के दाहिने हाथ का भी ऑपरेशन रहा सफल!

जौनपुर | बुधवार को जिले के पार्थ अस्पताल में घायल पत्रकार खुर्शीद अनवर खान के दाहिने हाथ का भी ऑपरेशन सफ़ल रहा। उनके शरीर में खून की कमी के मद्देनज़र बढ़े दर्द को देखते हुए अब बाएं हाथ की सर्जरी 29 नवम्बर को होगी।

यह बात प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुभाष सिंह ने शाम को मरीजों के निरीक्षण के दौरान कही। इसी क्रम में बेहद पीड़ा से कराहते हुए खुर्शीद ने बताया कि घटना के समय ऐसे ही दर्द की इंतिहा होने पर मैंने हमलावरों से बोला था कि अब मारना ही है तो गोली मार दो।

ज्ञात हो कि 22 नवम्बर को शाम करीब पांच बजे जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पत्रकार खुर्शीद अनवर खान को उन्हीं के गांव के निकट रेलवे क्रासिंग के पास आधा दर्जन बदमाशों ने पीटकर नाले में फेंक दिया था।

संयोग से उस दिन नाले में पानी कम था। हमलावरों ने खुर्शीद को नाले में इसी बात पर फेंका था, जब उन्होंने हमलावरों से खुद को गोली मार देने की बात कही थी।

खुर्शीद ने यह बातें दाहिने हाथ के ऑपरेशन के बाद होने वाली सर्जिकल पीड़ा से कराहते हुए चिकित्सक डॉ सुभाष सिंह की मौजूदगी में कही। उस समय डॉक्टर मरीजों की जांच के लिए वार्डों के राउंड पर आये हुए थे।

डॉ सुभाष ने पत्रकार को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि जो जीवटता घटना के बाद कायम रही उसे बनाए रखिए। इसी आत्मविश्वास के चलते दोनों पैर और एक हाथ की सर्जरी सफ़ल हुई है, अन्यथा 47 फ्रैक्चर के बाद लोग कोमा में अस्पताल पहुँच जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन