Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में नाबालिग लड़की को रेप के बाद हाथ पैर बांध कर दुकान की छत पर फेंका, परिजनों की तलाश में ज़िंदा मिली

सुजीत सिंह प्रिंस-

यूपी के गाजीपुर जिले के एक थाना क्षेत्र में शब्बीर अहमद नामक बर्तन दुकानदार ने कल शाम लगभग 6 बजे अपने दुकान की तरफ़ से जा रही नाबालिग लड़की को बहला – फुसलाकर कर अपने दुकान के अंदर बुलाया और फिर रेप किया। कोई देख न ले इस डर से शब्बीर ने उस नाबालिग लड़की का हाथ – पांव बाँधकर अपने गोदाम की छत पर फेंक दिया। उसके बाद वह दुकान बंद करके घर चला गया।

रेप आरोपी शब्बीर अहमद

जब रात का अंधेरा छाने लगा और लड़की घर नहीं पहुंच पाई तो लड़की के मां-बाप उसे खोजने लगे। तब भी लड़की का पता नहीं चल पा रहा था। उसी समय कुछ बच्चों से पूछा गया तो बच्चों ने बताया कि शब्बीर चाचा के दुकान में गई थी। घर के परिजन और आस-पास के लोग शब्बीर को उसके घर से बुलाकर उसकी दुकान पर ले गए और दुकान खुलवा कर लड़की को खोजने लगे।

उस समय भी शब्बीर लगातार यह कह रहा था कि लड़की हमारे दुकान में नहीं है। उसी समय लड़की छत से कूदकर बाहर आ गई और अपना दुखड़ा रोते हुए शब्बीर की पूरी करतूत को बताने लगी।

गांव के लोग उस समय अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने लगे। वहां पर पुलिस भी आ गई और शब्बीर को थाने ले गई। लड़की के पिता के तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया। सांप्रदायिक विवाद भड़कने के डर से कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

भड़ास के पास घटनाक्रम के सभी वीडियो और एफआईआर की कॉपी है लेकिन नाबालिग लड़की की पहचान न उजागर हो, इसलिए प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन