Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ खेल पत्रकार पदमपति शर्मा ने 28 किलो वजन घटाकर ज़िंदगी की पिच पर शानदार बैटिंग के लिए वापसी की!

पदमपति शर्मा-

एक बारगी तो लगा कि अब दुनिया से कूच करने का समय आ चुका हॅ। वैराग्य जागने लगा था और यह स्वाभाविक था भी। लीवर के जिस गंभीर रोग से ग्रसित हुआ था वो जानलेवा साबित हो सकता था। लेकिन तब मुझे ध्यान आया बनारस के ही साथी खेल पत्रकार अनुज समान शुभाकर दुबे का जिसने अपनी उत्कट जिजीविषा के बल पर गले के कैंसर को पछाड़ दिया था। दशकों बीत गये लेकिन वाणी खो देने के बावजूद शुभाकर आज पूर्णतः स्वस्थ है। सच कहता हूं उसकी कैसर के खिलाफ जंग ने मुझे उत्प्रेरित किया ।

यह नही जानता कि मेरी उम्र कितनी लंबी हुई है। वैसे भी बोनस की जिंदगी जी रहा हूं। फिलहाल 28 किलो वजन घटाने के बाद न सिर्फ खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। इस समय 116 से घट कर 89 किलो रह गया है। एकाकी निकल पड़ा हूं पुणे के सफर पर । वहा एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने के अलावा एक व्याख्यान माला में भी उपस्थिति दर्ज करानी है जो विवाह की पूर्व संध्या पर आयोजित है।


पिछली 22 जुलाई को जब मैं एशिया के नंबर एक कहे जाने वाले आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती हुआ था तब मेरा वजन 115.05 किलो था। लीवर के देवता डाक्टर सरीन ने तब दावा किया था कि वजन घटा कर सौ किलो कर दूंगा। आश्चर्य कि जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तब मेरा वजन 101 किलो हो चुका था। डिस्चार्ज करने वक्त उन्होंने कहा , “पैरोल पर छोड़ रहा हूं, यह याद रखिएगा।”

आज मेरी काशी वापसी हो गयी है। हमे सरीन साहब के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना है। वैसे आभारी हूं अपने शुभचिंतकों का जिनकी शुभकामना मेरा संबल बनी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन