Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कविता कृष्णपल्लवी की पत्रिका ‘अन्वेषा वार्षिकी- 2024’ का पहला अंक हाजिर है!

कविता कृष्णपल्लवी-

‘अन्वेषा वार्षिकी- 2024’ (प्रवेशांक) अब जनवरी 2025 में आपके हाथों में होगी। निश्चय ही आपके इन्तज़ार की अवधि बहुत लम्बी हो गयी और इसके लिए हमें हार्दिक खेद है।

अंक काफ़ी वृहदाकार है और कुछ तकनीकी गड़बड़ियों की कारण पूरा अंक फिर से कम्पोज़ करना पड़ा। बीच में कई अप्रत्याशित व्यस्तता भी आड़े आती रहीं। बहरहाल, अंक अब जल्दी ही प्रेस में चला जायेगा।

तक़रीबन साढ़े पाँच सौ पृष्ठों का (8.5×11इंच, यानी ‘इंडिया टुडे’ वार्षिकी के आकार का) अंक होगा और 500 रुपये क़ीमत होगी। अंक के मूल्य के साथ डाक से भेजने का ख़र्च आप पाठकों को उठाना होगा। इसके लिए हमें खेद है लेकिन डाक विभाग ने दरें बढ़ाकर हमारी समस्याएँ बढ़ा दी हैं। इसलिए हमें आपका सहयोग चाहिए। डाक ख़र्च के मद में जुड़ने वाली धनराशि 90 रुपये (80 रुपये डाक खर्च+10 रुपये पैकिंग) होगी।

आशा है, हमारी इस नयी शुरुआत को आप सभी का पूरा साथ मिलेगा। अंक जनचेतना की सभी शाखाओं पर भी उपलब्ध रहेगा।


हरेप्रकाश उपाध्याय-

इस पत्रिका की संपादक कविता कृष्णपल्लवी हैं। बस इतना कहना काफी है।

इससे जुड़ें और हर तरफ़ से समर्थन दें। यह सिलसिला अनवरत जारी रहे, यह उम्मीद हम बना सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन