Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी से ZEE समूह पहुंची सुरभि सूद, दूसरी सूचना राजीव झा को लेकर है!

सुरभि सूद को लेकर खबर है कि उन्होंने एबीपी नेटवर्क से नाता तोड़ लिया है. उन्होंने जी ग्रुप के जी बिजनेस और विऑन में बतौर नेशनल हेड (सेल्स) के पद पर ज्वाइन किया है.

मीडिया और कार्पोरेट के क्षेत्र में करीब 20 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाली सुरभि को डिजिटल और लीनियर सेल्स में महारत हासिल होना बताया जाता है.

एबीपी नेटवर्क से पहले वह डिस्कवरी कम्युनिकेशन, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और आउटब्रेन जैसे प्लेटफार्मों के साथ अहम पदों पर काम कर चुकी हैं.


दूसरी खबर राजीव कुमार झा को लेकर है. राजीव को द मीडियालैब ने अपना चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर नियुक्त किया है. एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाले राजीव आईआईएम कोलकाता से ग्रेजुएट हैं.

पूर्व में उन्होंने जेनिथ मीडिया, मैडिसन मीडिया, यूनिवर्सल मकेन और माइंडशेयर जैसी एजेंसियों के लिए नेस्ले, कोकाकोला, आईटीसी और जीएसके जैसे शीर्ष क्लाइंट्स का मीडिया पोर्टफोलियो संभाला है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन