Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

अपनी बाइक अगर चोरी से बचाना चाहते हैं तो इन सीसीटीवी फुटेज को जरूर देखें

इस वीडियो में सीसीटीवी के दो फुटेज हैं. इन दोनों में ही अलग-अलग जगहों पर बाइक चुराते दो चोर दिखाई पड़ रहे हैं. इनकी हरकत और हावभाव से समझिए. इस किस्म के व्यक्ति कहीं दिखें तो इन्हें संदिग्ध मानकर इन पर नजर रखिए. दोनों सीसीटीवी फुटेज आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं. एक सीसीटीवी फुटेज 1 मिनट 3 सेकंड का है. यह आगरा के सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी इलाके का है. इसमें एक चोर बाइक चोरी को अंजाम दे रहा है. 

फुटेज नंबर दो 1 मिनट 40 सेकेंड का है. यह सीसीटीवी फुटेज खंदौली थाना क्षेत्र के एत्मादपुर रोड स्थित वृंदावन गार्डन का है. इसमे बाइक चोर पहले इर्द-गिर्द देखता है. कई बार बाइक चुराने की कोशिश करता है. मौका मिलते ही बाइक चुरा कर नौ दो ग्यारह हो जाता है. संदेश साफ है. अपनी बाइक इस तरह सड़क किनारे छोड़ कर न जाएं. जरूर अपने साथ किसी दूसरे व्यक्ति को बाइक पर बिठाकर ले जाएं और उसे बाइक की निगरानी के लिए बाइक के पास ही छोड़ दें.

अगर अकेले ही बाइक लेकर जाते हैं और बाइक बाहर रखने के बाद भीतर किसी जगह किसी काम से जाते हैं तो बार-बार बाहर आकर बाइक की स्थिति पर नजर रखें. बाइक चोर कुछ सेकेंड्स में ही बाइक उड़ा कर ले जाते हैं. इसलिए ज्यादा जरूरी है कि अपनी बाइक की निगरानी के लिए स्थानीय किसी दुकानदार या चौकीदार को कुछ पैसे देकर नियुक्त कर दें. देखें वीडियो…

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन