Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गठबंधन कोटे से मंत्री आशीष पटेल किसके इशारे पर योगी के इन ख़ास अफ़सरों को टारगेट कर रहे हैं?

निशांत चौरसिया-

सीएम योगी के दो करीबी सूचना निदेशक शिशिर सिंह, STF चीफ अमिताभ यश को सरकार के ही मंत्री आशीष पटेल टारगेट कर रहे हैं।

एक (यश) कानून व्यवस्था बनाने के लिए जाना जाता है, जिसकी गूंज देश के सभी प्रदेशों में गूंजती है, चुनाव के वक्त तो बिल्कुल, योगी राज के कानून व्यवस्था के नाम से।

दूसरा (शिशिर) सीएम योगी की छवि को बेहतर ढंग से पेश करता है, उनकी छवि को उकेर कर विश्व पटल पर लाता है। ताकि योगी और योगी सरकार की उपलब्धियों को जनमानस में पहुंचाया जा सके। इससे देश प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सीएम योगी की पॉपुलरिटी लगातार बढ़ रही है। एक सूचना निदेशक, इसके इतर करेगा भी तो क्या करेगा?

इनके ही अथक प्रयासों से समाचार पत्रों/खबरों/सोशल मीडिया पोस्टों की वजह से योगी को मोदी का सीधा उत्तराधिकारी माने जाने लगा है। मतलब सीधे पीएम। ये शब्द इतना आसान नहीं है, जितना पढ़ने में लग रहा है।

नहीं तो आप खुद भगवान ही हों तो क्या हो, जब कोई आपको जानेगा ही नहीं? बने रहो भगवान!

अब सवाल ये है कि ‘गठबंधन कोटे’ से मंत्री आशीष पटेल इन्हीं दो पर सवाल क्यों उठा रहे हैं, और किसके इशारे पर उठा रहे है। यह जानना बहुत जरूरी है कि ‘भाजपा के साथ सभी गठबंधन के मुखिया, निर्णायक, सर्वे सर्वा अमित शाह ही हैं।’

जबकि वहीं दूसरी तरफ उनकी ही साली पल्लवी पटेल ने आशीष पटेल उनके विभाग के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिससे योगी की छवि भी धूमिल हो रही है।

जरा सोचिए, और बताइए, सरकार में मंत्री रहते खुद का एनकाउंटर की बात करने का क्या तुक है? अगर है, तो ऐसी सरकार में क्यों हो? छोड़ो निकल लो, सरकार का विरोध करो। ऐसी सरकार में रहने लायक है क्या? जहां मंत्री को ही एसटीएफ पैर में गोली मार दें।

वैसे सोशल मीडिया पर लोग अब खूब मजे ले रहे हैं। देखें जैसे ये-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन