
भदोही | यूपी के भदोही में पत्रकारों ने देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्ममता पूर्वक हत्या करने वाले हत्यारों को फांसी देने व मृतक पत्रकार परिवार को एक करोड़ रुपया सहायता राशि दे जाने के मांग की है। जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपे गए पत्र में देश प्रदेश में पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।
इस दौरान देर शाम पत्रकार हित के लिए सख्त कानून बनाये जाने को लेकर देर शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला गया है।
छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या केवल इस लिए कर दिया गया क्योंकि उन्होंने 120 करोड़ की लागत से बने फर्जी सड़क की पोल खोल दी थी इस बाबत भदोही में पत्रकारों ने जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दो पन्ने में 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में मृतक पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले हत्यारों को फांसी देने व मृतक पत्रकार परिवार को एक करोड़ रुपया सहायता राशि दे जाने के मांग की है। सत्यम न्यूज के संपादक नसीर कुरैशी के साथ (abp) न्यूज संवाददाता रोहित गुप्ता (राज्य पुरस्कार सम्मानित) ने जिलाधिकारी से मिल मांग पत्र सौंप मृतक परिवार के लिये न्याय की मांग की है।
वहीं मुकेश चंद्राकर के हत्या में शामिल और साजिश कर्ताओं के खिलाफ भी कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है ताकि देश के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों की हत्या जैसी जघन्य अपराध कारित करने का कोई साहस न जुटा सके।
इस दौरान देर शाम शहर भदोही के प्रमुख मार्ग पर दर्जनों पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकाला है, कैंडल मार्च में जोरदार नारों के साथ मृतक परिवार के न्याय खातिर उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंचाई है। पत्रकार हित के लिए सख़्त कानून बनाने और हत्यारों को फांसी दो जैसे बुलंद नारों से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व् उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से इस बाबत सख़्त कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पत्रकार हित के लिए कानून बनाये जाने की मांग की है।
कैंडल मार्च में पत्रकार आफताब अंसारी, राजन इरफान कुरैशी, चंद्रबालक राय उर्फ चंदू, ओबेदुल्ला असरी, तहसीलदार सरोज, रिजवान खान उर्फ बबलू , नटराज मौर्य, अमजद अंसारी, खुर्शीद खान, महेंद्र माली, सेराज, फारुख जाफरी के साथ साथ राजनैतिक दल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल, समाजवादी छात्र युवजन सभा के भदोही जिलाध्यक्ष टोनी मंसूरी और आम जनता भी शामिल होकर हत्या का विरोध दर्ज कराते हुये दो मिनट का मौन रख मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की है।


