Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

औरेया के पत्रकारों ने कायम की मिसाल, स्वर्गीय विनोद मिश्रा की पत्नी को 68 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी

औरैया : जिला प्रेस क्लब औरैया ने दैनिक हिंदुस्तान गाजीपुर के दिवंगत ब्यूरो चीफ विनोद मिश्रा जी की पत्नी और बच्चों की आर्थिक मदद कर मानवता के धर्म का निर्वहन किया। भड़ास 4 मीडिया द्वारा स्वर्गीय विनोद जी के परिजनों की आर्थिक तंगी की खबर पाते ही जिला प्रेस क्लब ने उनकी मदद की पहल शुरू की।

औरैया : जिला प्रेस क्लब औरैया ने दैनिक हिंदुस्तान गाजीपुर के दिवंगत ब्यूरो चीफ विनोद मिश्रा जी की पत्नी और बच्चों की आर्थिक मदद कर मानवता के धर्म का निर्वहन किया। भड़ास 4 मीडिया द्वारा स्वर्गीय विनोद जी के परिजनों की आर्थिक तंगी की खबर पाते ही जिला प्रेस क्लब ने उनकी मदद की पहल शुरू की।

जिले भर के पत्रकारों ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद इस अभियान में अत्यंत उत्साह दिखाते हुए कुल 68 हजार 105 रुपये इकट्ठा कर 16 मार्च 2018 को जिलाधिकारी औरैया के माध्यम से उनकी पत्नी श्रीमती निधि मिश्रा जी के खाते में उक्त धनराशि भेज दी है। जिला प्रेस क्लब औरैया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी औरैया श्रीकांत मिश्रा को सौंपकर शासन से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी मांग की है।

सेवा में,
मा. मुख्यमंत्री महोदय,
उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।

द्वारा- श्रीमान जिलाधिकारी महोदय,
जनपद- औरैया।

विषय- कैंसर से स्वर्गवासी हुए दैनिक हिंदुस्तान के गाजीपुर ब्यूरोचीफ विनोद मिश्र के परिवार की आर्थिक सहायता करने के संबंध में।

महोदय,

सादर निवेदन के साथ अवगत कराना है कि जनपद गाजीपुर के दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ विनोद मिश्रा का कैंसर से निधन हो चुका है। परिजनों ने सारी जमा पूंजी उनकी गंभीर बीमारी के इलाज में खर्च कर दी फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी-बच्चों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। इन्हें अभी तक किसी किस्म की कोई मदद नहीं मिल पाई है। फिलहाल विनोद जी की पत्नी श्रीमती निधि मिश्रा अपने तीनों बच्चे के साथ कानपुर से गाजीपुर पहुंच गई हैं और किराए के मकान में रह रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह बच्चों की पढ़ाई है। बच्चों का अभी परीक्षा वगैरह होना बाकी है। कलम के एक सिपाही की मौत के बाद उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के सामने अंधेरा छाया हुआ है। उनकी इस दशा को देखकर मानवता हमें झकझोरती है। हमारा आपसे निवेदन है कि आप श्री विनोद मिश्र जी की विधवा पत्नी श्रीमती निधि मिश्रा को अपना और अपने बच्चों का जीवन यापन करने के लिए उनकी योग्यतानुसार कोई सरकारी नौकरी देने के साथ साथ बच्चों की शिक्षा के लिए कम से कम 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की कृपा करें।

जिला प्रेस क्लब औरैया के साथी पत्रकारों ने अपने सीमित संसाधनों से करीब अरसठ हजार रुपये जुटाकर श्रीमती निधि मिश्रा जी को भेज रहे हैं। हमें उम्मीद है कि पति की मौत के बाद संकटों से घिरी उनकी पत्नी और बच्चों की वेदना को समझते हुए आप सरकार की ओर से हमारी मांगों पर कृपापूर्ण निर्णय लेकर हम पत्रकारों को कृतार्थ करेंगे। महोदय, हम आपके आभारी रहेंगे।

सादर।

भवदीय
सुरेश मिश्र
(अध्यक्ष)

सुनील गुप्ता
(महामंत्री)

जिला प्रेस क्लब औरैया

सहायता राशि भेजने वाले पत्रकारों की सूची भी नीचे संलग्न है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन