अभिषेक उपाध्याय-
गीता प्रेस पर सरकार ने सफेद झूठ बोला! गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका का सनसनीखेज खुलासा।
Top सीक्रेट से कहा—
“प्रशासन ने झूठी प्रेस रिलीज जारी की… आग हमारे सिलेंडर से नहीं लगी”
“हमारे यहां न कोई सिलेंडर लीक हुआ, न फटा।”
“मैंने इस झूठ के लिए मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से विरोध दर्ज कराया है”
“आग हमारे कैंप के बगल वाले कैंप से आई”
“हमारे बगल गंगा के तट का सर्कुलेशन जोन था” “फिर भी प्रशासन ने वहां टेंट दे दिए”
“हमें मेला अधिकारी, SDM, ADM सबने भरोसा दिया था कि इसके आगे किसी को जगह नही देंगे, फिर भी दिया।”
“हमारे 170 टेंट जल गए।” “सब खाक हो गया। कुछ नही बचा।”
“हम इतनी सावधानी रखते हैं कि माचिस तक इस्तेमाल नही करते।” “फूल और जल से आरती करते हैं।”
देखें यह वीडियो…
गीता प्रेस ट्रस्टी के बयान पर जांच की मांग
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दो दिन पूर्व महाकुंभ में गीता प्रेस शिविर में लगी आग के संबंध में महाकुंभ प्रशासन तथा गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका द्वारा दिए गए बयानों में स्पष्ट विरोधाभास के संबंध में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
इस घटना के संबंध में महाकुंभ प्रशासन के प्रेस नोट में आग गीता प्रेस के शिविर की रसोई में लगने की बात कही गई थी. इसके विपरीत श्री खेमका के अनुसार यह आग उनकी बाउंड्री के पीछे से आई थी. श्री खेमका ने यह भी कहा कि गीता प्रेस शिविर के पीछे सर्कुलेटिंग एरिया होने के बाद भी उसे गलत ढंग से लोगों को आवंटित कर दिया गया.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एक ही प्रकरण में महाकुंभ प्रशासन और गीता प्रेस के बयान का यह विरोधाभास गंभीर है, जिसकी सत्यता सामने आना आवश्यक है. साथ ही शिविर के पीछे के सर्कुलेटिंग एरिया को आवंटित कर दिए जाने का मामला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ के अलावा भ्रष्टाचार से भी जुड़ा दिखता है.
उन्होंने इन आरोपों की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है.
देखें- मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र की प्रति





