Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ख़ुद को भगवान कल्कि का अवतार बता रहा ये ट्रेनी आईपीएस अधिकारी!

भारत समाचार न्यूज़ चैनल ने ट्रेनी आईपीएस अधिकारी रोहन झा के बारे में एक विचित्र खबर पब्लिश की है। चैनल के मुताबिक, मुरादाबाद में तैनात ट्रेनी IPS रोहन झा खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताने लगे हैं। इस अधिकारी की हालिया हरकतों से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामला 23 जनवरी की रात का है, जब ट्रेनी आईपीएस रोहन झा ने परेड ग्राउंड में गाड़ी दौड़ाई, कपड़े उतारकर मिट्टी में लोट लगाए। अगली सुबह उन्होंने मुंशी को आवास पर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया और मरे हुए चूहों की गर्दन दिखाते हुए कहा, “हवन करेंगे और इन्हें जिंदा करेंगे।”

डर के मारे मुंशी ने भागकर RI को सूचना दी।

इसके बाद SP ट्रैफिक के ऑफिस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की घटना सामने आई। महिला IPS अधिकारी से दुर्व्यवहार और कर्मचारियों को धमकाने के आरोप भी लगे। हालात को देखते हुए उन्हें साइकेट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया।

रोहन झा को 10 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है, और उनके परिवार को भी सूचना दे दी गई है। इस घटनाक्रम ने मुरादाबाद पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है, और पूरे शहर में उनकी हरकतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन