Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

नीतीश के बिहार में महिला पत्रकार से लूटपाट का प्रयास, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान

पटना। शहर के पॉश इलाके बोरिंग रोड में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। ऑटो सवार अपराधियों ने 58 वर्षीय महिला पत्रकार कला राय के साथ लूटपाट की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया, तो ऑटो चालक ने वाहन का रूट बदलकर उन्हें सुनसान इलाके की ओर ले जाने लगा। घबराई महिला किसी तरह अपराधियों के चंगुल से छूटकर सड़क पर कूद गईं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिससे अपराधी भागने पर मजबूर हो गए।

ऑटो चालक ने बदला रास्ता, पीछे बैठे अपराधियों ने किया हमला

घटना रात करीब 8:20 बजे की है। कला राय अपने कार्यालय से निकलकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी एक ऑटो चालक ने उन्हें बैठाया और कुछ दूर जाते ही दो अन्य लोग भी उसमें सवार हो गए। थोड़ी ही देर में दोनों बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। जब कला राय ने इसकी शिकायत ड्राइवर से की, तो उसने पीछे मुड़कर उनकी ओर देखा, मुस्कुराया और ऑटो को सुनसान रास्ते की ओर मोड़ दिया।

सड़क पर कूदकर बचाई जान

खतरा भांपते ही महिला पत्रकार ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह ऑटो से छलांग लगा दी। वह सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उनका हाथ टूट गया और कई जगह चोटें आईं। बावजूद इसके, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए सड़क की ओर भागीं। इस दौरान अपराधी उन्हें दोबारा पकड़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए, जिससे बदमाश भाग निकले।

तीन थानों की गश्त के बावजूद बेखौफ अपराधी

यह वारदात उस इलाके में हुई जहां कोतवाली, एसकेपुरी और बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस गश्त करती है। इसके बावजूद अपराधियों ने महिला पत्रकार को निशाना बनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में ऑटो गिरोह सक्रिय हो गए हैं और रात के समय सफर करना बेहद खतरनाक हो गया है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पत्रकार को घर छोड़ दिया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन