Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट के दो टीवी पत्रकारों समेत चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

पुलिस ने शुरू की जांच। जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती है।

चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट स्थित राजापुर क्षेत्र के एक व्यापारी को धमकाने, गाली-गलौज करने और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो टीवी पत्रकारों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित राहुल केसऱवानी ने बताया कि 31 मार्च 2024 को कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की। उन्होंने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्या है पूरा मामला?
भड़ास से हुई बातचीत राहुल केसरवानी ने बताया कि उनके कार गैराज में दो लोग अपनी कार लेकर आए। दोनों ने खुद को पत्रकार बताकर परिचय दिया। उनकी गाड़ी फ्री में ठीक कर दी गई। इसके बाद यह लोग बार-बार फ्री काम कराने आने लगे। हमारे वर्कर ने एक दिन पिछला हिसाब मांग लिया तो यह लोग भड़क गए। पत्रकारिता का रौब गांठने लगे। उल्टा मुझे धमकाकर रंगदारी मांगी। इसके बाद इनमें से एक पत्रकार ने एक महिला मित्र के माध्यम से मुझपर मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने मेरे केस की जांच की तो केस फर्जी निकला।

इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) नीरज श्रीवास्तव के आदेश पर सरधुआ निवासी बृजमोहन निषाद, उनकी पत्नी प्रिया पांडेय, जनतंत्र टीवी के शिवा निषाद और भारत समाचार के रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

इस मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देखें एफआईआर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन