Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मंत्री संजय निषाद पर सचिव के सुसाइड नोट में आरोप, FIR दर्ज करने और SIT जांच की मांग!

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दो दिन पहले निषाद पार्टी के नेता धर्मात्मा निषाद द्वारा फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या किए जाने के मामले में एफआईआर की मांग की है.

डीजीपी, यूपी सहित अन्य अफसरों को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा है कि इस मामले में धर्मात्मा निषाद द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट पर जो तथ्य अंकित किए गए हैं, उनके आधार पर एफआईआर दर्ज किया जाना न्यायहित में अनिवार्य है.

साथ ही इस पोस्ट में राजनीतिक व्यक्तियों तथा पुलिस पर फर्जी कार्रवाई करने तथा पनियारा, महाराजगंज निवासी गुलशन निषाद की हत्या को दुर्घटना बनाकर रफादफा करने के आरोपों की जांच भी आवश्यक है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि स्थानीय पुलिस डॉ संजय निषाद के मंत्री होने के कारण इस मामले में कार्रवाई करने से हिचक रही है. अतः उन्होंने डीजीपी से इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराए जाने तथा एसआईटी से पुलिस पर फर्जी कार्रवाई के आरोपों की जांच की मांग की है.

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन