Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

एफबीआई के नए डायरेक्टर पटेल साहब!

प्रकाश के रे-

कश्यप प्रमोद विनोद पटेल उर्फ़ काश पटेल @FBI के नौंवे निदेशक होंगे. कई कारणों से यह संस्था कुख्यात रही है.

इसके संस्थापक जॉन एडगर हूवर लगभग पचास साल तक अपनी मृत्यु तक इसके प्रमुख रहे थे. जब भी कोई राष्ट्रपति या कोई अन्य नेता उन्हें हटाने के बारे में सोचता था, वे उसकी कोई फ़ाइल दिखा कर ब्लैकमेल कर लेते थे. इन फ़ाइलों में सेक्स संबंधों, नशा करने, जुआ खेलने आदि के बारे में विवरण होते थे. ‘जे एडगर’ नाम से एक अच्छी फ़िल्म है.

उनके मरने के बाद उनके मातहत रहे मार्क फ़ेल्ट पर भी एक फ़िल्म बनी है. फ़ेल्ट ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के रिपोर्टरों- बॉब वुडवर्ड और कार्ल बर्न्स्टीन- को ‘डीप थ्रोट’ नाम से गोपनीय जानकारियाँ देते थे. उन सूचनाओं के आधार पर वाटरगेट स्कैंडल का ख़ुलासा हुआ और राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को इस्तीफ़ा देना पड़ा था. इस प्रकरण पर एक मशहूर फ़िल्म है- ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’.

बहरहाल, एफ़बीआई पर किताबों और फ़िल्मों की भरमार है. संस्था को सुधारने और उसकी छवि बेहतर करने का वादा @FBIDirectorKash ने किया है. साथ ही, उन्होंने अमेरिकी सत्ता और पूँजी के शीर्ष पर बैठे लोगों के आपराधिक और घिनौने सेक्सुअल व्यवहार को सामने लाने का वादा भी किया है. पटेल ने कई फ़ाइलों को सार्वजनिक करने की बात भी कही है. जो भी हो, उनका कार्यकाल निश्चित ही दिलचस्प होगा और वे सुर्ख़ियों में रहेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन