Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

IAS एसपी गोयल पर लगे गंभीर आरोप, जांच की मांग

लखनऊ : आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने आज पार्टी के विराम खंड स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल के संबंध में सामने आए तथ्यों और आरोपों की जांच की मांग की है.

उन्होंने बताया कि उन्होंने आज इस संबंध में भारत के प्रधानमंत्री तथा यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके संज्ञान में लाये समस्त तथ्यों की विभिन्न संबंधित एजेंसियों से गहन जांच कराए जाने की मांग की है. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि एसपी गोयल पर पूर्व में उन्नाव के अभिषेक गुप्ता से 25 लाख रुपए लेने के आरोप लगे थे किंतु शिकायतकर्ता ने अत्यंत संदिग्ध स्थितियों में अपनी शिकायत वापस ले ली थी.

उन्हें अंसल ग्रुप के सुशांत सिटी, लखनऊ की अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2024 के बीच बेची गयी 10 ऐसी संपत्तियों के रजिस्ट्री के विवरण प्राप्त हुए हैं, जो उन्हें दी गयी जानकारी के अनुसार एसपी गोयल के अत्यंत नजदीकी रिश्तेदारों और उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम बेचीं गयी हैं. इनमें 3 व्यावसायिक तथा 7 आवासीय संपत्तियों हैं. व्यावसायिक संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल 1.71 लाख वर्ग फीट है, जबकि आवासीय संपत्तियों का क्षेत्रफल 55,700 वर्ग फीट है. रजिस्ट्री के अभिलेखों के अनुसार इन 10 संपत्तियों की स्टांप ड्यूटी सहित कुल कीमत लगभग 45 करोड़ 10 लाख रुपए है.

अमिताभ तथा नूतन ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों अंसल समूह के संबंध में सामने आए तमाम तथ्यों से कथित रूप से एसपी गोयल के नजदीकी रिश्तेदारों को इस प्रकार विगत 2 वर्षों में 10 कीमती संपत्तियां रजिस्ट्री किया जाना स्वयं में जांच का विषय बन जाता है. निलंबित आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश मामले में अंसल समूह द्वारा उन्हें 2 विवादित संपत्ति दिए जाने का प्रकरण सामने आने के बाद से यह मामला और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है.

अमिताभ और नूतन ठाकुर ने कहा कि इसके साथ ही उन्हें 7 ऐसी कंपनियों की जानकारी मिली है, जिनका पता एसपी गोयल के विराम खंड-1 स्थित आवास का है किंतु वह पूरी तरह से आवासीय घर है और उस पर किसी भी कंपनी का कोई बोर्ड नहीं लगा है. एस पी गोयल के पारिवारिक बताये गए जो 2 लोग इन 7 कंपनियों में डायरेक्टर हैं, उन्हीं लोगों की 5 अन्य कंपनियों की जानकारी भी उन्हें मिली है, जिनसे नई दिल्ली के बाबर रोड और मालवीय नगर के साथ कोलकाता के बीबीडी बाग के पते सामने आये हैं, जो भी जाँच का विषय हैं.

अमिताभ ठाकुर तथा नूतन ठाकुर ने प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री से इन समस्त तथ्यों की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है.

संलग्न- अंसल की बेचीं संपत्तियां का विवरण तथा कंपनियों के बारे में कतिपय जानकारी

आईएएस अफसर एसपी गोयल के संबंध में भेजे गए शिकायत से संबंधित अंसल समूह के 10 प्रॉपर्टी के डिटेल्स तथा कुछ कंपनियों की जानकारी
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन