Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये खबर किस अफ़सर के लिए लिखी गई है?

बृजेश सिंह-

सामान्य आदमी से लेकर सरकार, सीएम, संगठन और संघ तक को पता है अख़बार ने यह गुमनाम खबर किस अफसर के लिये लिखा है।

सरकार ने इस अफसर को अधिकारों की शक्ति नहीं महाशक्तियाँ दे रखी हैं।जिसके चलते इस अफसर के संरक्षण और सुरक्षा में ज़्यादातर ज़िलों के कलेक्टर व अन्य विभाग के महत्वपूर्ण पदों के अधिकारी पद पाए हुए हैं।

चर्चा तो यहाँ तक रहती है इन साहब का सुरक्षा घेरा जिन अफ़सरों को मिला है।वह सभी अफसर अपने को पूरी तरह सुरक्षित मानते हुए खूब फल फूल रहे हैं।

इन साहब का तारतम्य दिल्ली दरबार में भी उतना ही अच्छा है जितना कि यहां के दरबार में।इसलिये आप चाहे जितना लिख लो..बोल लो…साहब को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साहब सुरक्षित थे, हैं और रहेंगे।


ज्ञानेंद्र शुक्ला-

—ऐसे संपन्न-प्रतापी अफ़सर को भगवान कुबेर का अवतार घोषित कर देना चाहिए, देवतुल्य उपासक पार्टी के कार्यकर्ता भी हर्षित होंगे, स्वर्ग से देवतागण भी पुष्पवर्षा को प्रेरित होंगे!

—इस नौकरशाह को ‘स्व विकास देव’ के पुरस्कार नवाज़ा जाए!

—इसे भ्रष्टाचारी कहने के बजाए दरिद्रता-ग़रीबी के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ वाला माना जाए!

—यूँ तो यूपी में अकूत संपदा जुटाने वालों पर निगरानी के लिए कई एजेंसियाँ हैं पर ये अफ़सर किसी के रेडार पर नहीं आ सका! इस चमत्कारिक विधा को कारोबारियों व अन्य अफसरों को भी विशेष ट्रेनिंग सत्र के ज़रिए सिखाया जाए!

—बल्कि मेरा तो मत है कि इस महा-योग्य अफ़सर की उस गूढ़ विद्या का जनता में प्रचार-प्रसार होना चाहिए जिससे अकूत धन की प्राप्ति होती है!


पंकज झा-

यूपी के दो ताकतवर IAS अफ़सरों में एक दूसरे के खिलाफ ख़बरें कराने की होड़ मची हैं. इस चक्कर में दोनों की कुंडली बाहर आ रही है. लखनऊ के लोहिया पार्क से लेकर CSI क्लब तक बस यही एजेंडा है!


इसे भी पढ़ें-

IAS एसपी गोयल पर लगे गंभीर आरोप, जांच की मांग https://www.bhadas4media.com/ias-sp-goyal-aarop/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन