Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर की जेल से भेजी गई गायब फाइलों पर हाईकोर्ट सख्त, जिला जज को दिया निर्देश

लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा लखनऊ जेल से भेजे गए उनके प्रार्थना पत्रों के गायब होने के मामले में जिला जज, लखनऊ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में उन्होंने पूर्व में इलाहाबाद हाईकोर्ट में शिकायत की थी, जिस पर जिला जज लखनऊ ने सीजेएम से मामले में जांच कराई। सीजेएम ने प्रारंभिक जांच में अमिताभ ठाकुर के आरोपों को सही पाते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।

जिला जज ने स्पेशल जज सीबीआई (मध्य) को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया है।

अमिताभ ठाकुर द्वारा इस संबंध में कार्यवाही के लिए हाई कोर्ट में दायर याचिका पर जस्टिस राजन राय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने उन्हें जिला जज, लखनऊ के पास अपनी बात कहने के निर्देश दिए हैं और जिला जज को उनकी बातों को सुन कर नियमानुसार समुचित कार्रवाई के आदेश पारित किए हैं।

हाई कोर्ट के आदेश की प्रति देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन