Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव को टोटी चोर कहकर बदनाम करने वालों का खुलासा, देखें वीडियो

राजेश साहू-

पूर्व सीएम अखिलेश यादव को ‘टोटी चोर’ नाम से बदनाम करने के पीछे लखनऊ की टेक क्यूआरटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी थी। कंपनी के प्रमुख आकाश श्रीवास्तव हैं।

दैनिक भास्कर की नेशनल टीम ने फेक न्यूज फैलाने वालों का इंवेस्टिगेशन किया। आकाश से मिले। आकाश कहते हैं, पहले हमारे साथ अभिषेक कौशिक थे, उन्होंने ही टोटी चोर कैंपेन की शुरुआत करवाई थी।

अभिषेक कौशिक 2017 से 2022 तक सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी रहे थे। इस वक्त यूपी सॉफ्ट टेनिस असोसिएशन के अध्यक्ष हैं। सरकारी घर से टोटी चोरी होने की घटना के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अभिषेक कौशिक और IAS अवनीश अवस्थी पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था।

भास्कर की नेशनल टीम ने आकाश से पूछा कि क्या टोटी चोरी नहीं हुई थी? वह कहते हैं, अखिलेश क्यों टोटी चुराएंगे भाई। जो एम्पलॉई थे उन्होंने इधर-उधर कर दी, उटापटक हो गई थी। उसी को उन्होंने टोटी चोर बना दिया था अपने हिसाब से।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन