Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

फ्री प्रेस जर्नल से एस एस धवन का इस्तीफा, वी सुदर्शन बने नए संपादक

मुंबई। अंग्रेजी दैनिक द फ्री प्रेस जर्नल के लंबे समय से संपादक रहे एस.एस. धवन ने 14 अप्रैल 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे 2004 से अखबार का संपादकीय नेतृत्व संभाल रहे थे।

धवन के नेतृत्व में अखबार को नया रूप मिला और इसकी प्रसार संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। प्रबंधन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज द फ्री प्रेस जर्नल मुंबई का एकमात्र अंग्रेजी दैनिक है, जिसे ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन्स द्वारा प्रमाणित किया गया है।

अब उनकी जगह वी. सुदर्शन को नया संपादक नियुक्त किया गया है। वे नवंबर 2023 से कार्यकारी संपादक (ऑपरेशन्स) के तौर पर संस्थान से जुड़े हुए थे और अब 14 अप्रैल से नए पद का कार्यभार संभाल चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन