
सत्येंद्र पी एस-
एक आम इंसान के पास अगर एक हजार वर्गफुट का एक फ्लैट हो जाए तो उसका जीवन धन्य हो जाता है। लगता है कि उसके जीवन के सारे अरमान पूरे हो गए। सर पर छत मिल गई।
एक रोज एक सज्जन ने पूछा कि एक जिलाधिकारी अगर भ्रष्ट हो जाए तो उसकी कितनी कमाई हो सकती है? आइए कैलकुलेट करते है।


योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रमुख सचिव (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) हैं शशि प्रकाश गोयल, जिन्हें मीडिया और नौकरशाही में एसपी गोयल के नाम से जाना जाता है। 22 साल की उम्र में 1989 में आईएएस अधिकारी बने। पहली नियुक्ति इटावा में मिली थी। असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर, जिलाधिकारी सहित तमाम पदों पर रहे, जो आईएएस होने के बाद कोई भी बन्दा होता है।
इनकी किस्मत चमकी 2014 में, जब मोदीजी देश के राजा बने। भारत सरकार के संयुक्त सचिव बने। उसके बाद जब योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए तब इन्हें यूपी में लगाया गया। मई 2017 में इन्होंने यूपी सरकार फिर ज्वाइन किया। 2020 में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बने।
खबर के मुताबिक 1.71 लाख वर्गफुट यानी 1,71, 000 वर्गफुट व्यावसायिक संपत्ति है। 55,700 वर्गफुट आवासीय संपत्ति। दिल्ली से कलकत्ता तक कई कम्पनियां इनके पते पर दर्ज हैं। बहुत पहले एक व्यवसायी ने इनके ऊपर 50 लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की तो वह जेल चला गया। उसने माफीनामा लिखा, तब जाकर उसे रिहाई मिली।
इतना ही नहीं। अंसल बिल्डर्स से भी इनके ऊपर तमाम फ्लैट लेने के आरोप लगे हैं, जो इनके सगे सम्बन्धियों के नाम से दर्ज हैं।
सबसे मजेदार बात यह कि ये योगी की नाक के नीचे बैठकर यह सब कर रहे हैं। ये भी कह सकते हैं कि योगी जी के कलेजे पर मूंग दल रहे हैं।
इतनी सम्पदा गाटा नम्बर, रजिस्ट्री नम्बर के साथ शिकायत में दर्ज है। किसी की औकात नहीं है कि इनकी जांच करा पाए, या इन्हें सस्पेंड कर पाए। Supreme Court Of India भी इस मसले को स्वतः संज्ञान में लेकर जांच नहीं करा पा रही है। इतना सिंपल सा केस है, फिर भी।
और वहां कश्मीरमें यह लोग आतंकी की जांच करेंगे! छोड़िए, जाने भी दीजिए भाई साहब। जस्ट चिल।
और किसी की गणित तेज हो तो वह सम्पदाओं की कीमत बताए कि प्रातः स्मरणीय शशि प्रकाश गोयल जी ने महज 5 साल में कितनी सम्पदा बनाई है? पहले वाला तो छोड़ ही दीजिए।
उनकी इतनी आय का स्रोत क्या है? चलिए, बताइए। आपका टाइम स्टार्ट होता है अब!


